Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeउत्तर प्रदेशकांग्रेस कार्यकर्ता की हार्टअटैक से हुई थी मौत: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में...

कांग्रेस कार्यकर्ता की हार्टअटैक से हुई थी मौत: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा, राहुल बोले- यूपी में संविधान की हत्या हुई – Uttar Pradesh News



लखनऊ में बुधवार को प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत हो गई। अब इस पर सियासत शुरू हो गई है। राहुल गांधी ने X पर लिखा- उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र और संविधान की फिर से हत्या हुई। कांग्रेस के बब्बर शेर संविधान के लिए संघर्ष जारी र

.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा- प्रभात की मौत के लिए सरकार जिम्मेदार है। यह मौत नहीं, हत्या है। मरने से पहले प्रभात ने कार्यकर्ताओं को बताया कि उन्हें पुलिस ने पीटा।

वहीं, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि मौत कैसे हुई, इसकी जांच कराई जाएगी। प्रभात पांडेय (30) मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले थे। वह यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव रह चुके हैं।

देर रात प्रभात पांडेय के शव का पोस्टमॉर्टम हुआ। प्रारंभिक रिपोर्ट में पता चला कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई। आज शव को गोरखपुर स्थित उनके घर ले जाया जाएगा।

कांग्रेस के प्रदर्शन से जुड़े हर अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से जरूर गुजरें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular