जिला पर्यवेक्षक शशि शेखर राय ने बताया कि कांग्रेस पार्टी 6 महीने से विधानसभा चुनाव को लेकर काफी सक्रिय है।
भाजपा के तर्ज पर कांग्रेस ने भी बिहार में हर घर तिरंगा कार्यक्रम की शुरुआत की है। कांग्रेस का कार्यक्रम 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा। इसकी सफलता को लेकर हर जिला के कांग्रेस प्रभारी बिहार का दौरा कर रहे हैं। मंगलवार को जिला पर्यवेक्षक शशि शेख
.
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर इस वर्ष कांग्रेस पार्टी काफी सक्रिय है। बिहार में प्रदेश प्रभारी से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक बदल चुकी है। वहीं, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार पैदल यात्रा कर लोगों को पार्टी से जोड़ रहे हैं तो दूसरी तरफ हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत नए सदस्यों को जोड़ा जा रहा है। संगठन में बदलाव कर पदाधिकारियों को पार्टी को मजबूत बनाने का निर्देश दिया गया है। इसी के तहत तिरंगा कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।
जिला पर्यवेक्षक बोले- 6 महीने से विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस सक्रिय
जिला पर्यवेक्षक शशि शेखर राय ने बताया कि कांग्रेस पार्टी 6 महीने से विधानसभा चुनाव को लेकर काफी सक्रिय है। आला कमान का निर्देश है कि पार्टी से युवा वर्ग, महिला, छात्र, दलित, अल्पसंख्यक, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग को जोड़ा जाए। तभी हम लोगों का हर घर तिरंगा कार्यक्रम सफल हो सकेगा। पार्टी की तरफ से निर्देश है कि जिला कमेटी, प्रखंड कमेटी, पंचायत कमेटी एवं सभी सदस्य के घर पर तिरंगा लहराया जाए।