छत्तीसगढ़ में दक्षिण विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी खींचतान जारी है। अब कांग्रेस ने अपने 6 पूर्व मंत्रियों को इस विधानसभा सीट को जीताने का टास्क दिया है। इस सीट से विधायक रहे बृजमोहन अग्रवाल ने पूरे देश की कांग्रेस पार्टी को चैलेंज कर दिया है।
.
कांग्रेस की चुनाव प्रबंधन समिति को लेकर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश पूर्व मंत्री क्या पूरे देश की कांग्रेस भी लग जाए तो दक्षिण विधानसभा सीट बीजेपी की थी है और रहेगी। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रत्याशी कोई भी हो जीत बीजेपी और कमल के फूल की ही होगी।
दक्षिण जीताने में जोर लगा रहे बृजमोहन हाल ही में कार्यकर्ताओं की एक बैठक में भी बृजमोहन दक्षिण सीट को जीतने में जोर लगाते दिखे हैं। 8 बार इस सीट से विधायक रहे बृजमोहन ने कहा था- रायपुर दक्षिण कोई विधानसभा क्षेत्र नहीं बल्कि उनका घर है। मैं भी जब तक जीवित रहूंगा रायपुर दक्षिण से अलग नहीं हो सकता हूं। भाजपा कर हर कार्यकर्ता पिछली बार से भी अधिक मतों से भाजपा के प्रत्याशियों को जिताएगा।
दावेदार दक्षिण के छत्तीसगढ़ भाजपा ने रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए चार दावेदारों के नाम तय कर हाईकमान के पास दिल्ली भेज दिया है। बीजेपी के इंटर्नल सर्वे में जो नाम सामने आए हैं उनमें संजय श्रीवास्तव, सुभाष तिवारी, केदार गुप्ता और सुनील सोनी है। इनमें बृजमोहन की पसंद पर मुहर लग सकती है। वहीं कांग्रेस से मेयर एजाज ढेबर, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, कांग्रेस के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, सन्नी अग्रवाल, सतनाम पनाग और सुमीत दास के नामों की चर्चा है।
कांग्रेस की तैयारी क्या है रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर जीतने के लिए कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपचुनाव को बेहतर तरीके से संपन्न कराने के लिए कांग्रेस ने 9 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया है। यह समिति वहां की पूरी चुनावी तैयारियों पर नजर रखेगी। कांग्रेस की उपचुनाव समिति में 6 पूर्व मंत्रियों और पूर्व विधायक समेत सीनियर नेताओं को जवाबदारी दी गई है। जिसमें पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, रविन्द्र चौबे, मोहन मरकाम, शिव डहरिया, जयसिंह अग्रवाल, पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, रुचिर गर्ग और उधो राम वर्मा शामिल है।

भाजपा ने भी दो मंत्रियों को दिया प्रभार भाजपा ने रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए दो प्रभारी नियुक्त किए हैं। कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा को प्रभारी बनाया गया है। इस साल अंत तक प्रदेश में नगरीय निकाय के चुनावों के साथ-साथ उपचुनाव होने की भी संभावना है।
एक सीट पर ही उपचुनाव लोकसभा चुनाव में इस बार मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर लोकसभा से टिकट दी गई थी। रायपुर से उन्होंने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उनकी जीत के बाद रायपुर दक्षिण एक मात्र ऐसी सीट है, जहां उपचुनाव होंगे।