Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeमध्य प्रदेशकांग्रेस जिलाध्यक्ष पद को लेकर 15-20 लोगों ने की दावेदारी: बालाघाट...

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद को लेकर 15-20 लोगों ने की दावेदारी: बालाघाट में 6 दावेदारों का पैनल बनेगा; जुलाई में होगी नामों की घोषणा – Balaghat (Madhya Pradesh) News



बालाघाट में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष पद के लिए चयन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। 15-20 कांग्रेसियों ने अपनी दावेदारी पेश की है। 30 जून तक 6 दावेदारों का पैनल एआईसीसी को सौंपा जाएगा। जुलाई में नए जिलाध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।

.

पर्यवेक्षक सूरज हेगडे ने बताया कि जिलाध्यक्ष का चयन सभी समीकरणों को ध्यान में रखकर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जातीय समीकरण,और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की क्षमता रखने वाले दावेदारों का पैनल बनेगा।

पर्यवेक्षकों ने पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने जिलाध्यक्ष पद के लिए राय ली और कार्यकर्ताओं की समस्याएं जानीं। लोगों से फीडबैक लेकर रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। एआईसीसी की मंजूरी के बाद पीसीसी नए जिलाध्यक्ष की घोषणा करेगी।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी में चर्चा यह भी है कि वर्तमान जिला अध्यक्ष संजय उइके ने जिला अध्यक्ष पद के लिए दोबारा दावेदारी नहीं की है।

पत्रकारों के सवाल पर पर्यवेक्षक ने बताया कि कांग्रेस पार्टी जिले में सक्षम है। यही कारण है कि जिले कि बालाघाट जिले के लोगों ने कांग्रेस को अपना बहुमत दिया है। चार सीटों पर विधायक चुनकर दिए हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष संजय उइके, पूर्व सांसद विश्वेश्वर भगत, बोधसिंह भगत, नगर अध्यक्ष श्याम पंजवानी, उपाध्यक्ष अनूप सिंह बैस, जुगल शर्मा, शफाकत खान, जीतू बर्वे सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular