Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeछत्तीसगढकांग्रेस नेता ने महिला के घर की सीढ़ी तुड़वाई: सरपंच-प्रतिनिधियों को...

कांग्रेस नेता ने महिला के घर की सीढ़ी तुड़वाई: सरपंच-प्रतिनिधियों को गाली दी, पंचायत के काम में दखल का आरोप; केस दर्ज – Bilaspur (Chhattisgarh) News



बिलासपुर के तोरवा क्षेत्र के महमंद में रहने वाली महिला के घर की सीढ़ी को तोड़ने के लिए सरपंच और पंचायत के लोगों ने 2 दिन का समय दिया था। इससे पहले ही कांग्रेस नेता और उसके साथियों ने महिला के घर की सीढ़ी को तुड़वा दिया।

.

इस बीच कांग्रेस नेता ने सरपंच और पंचायत के प्रतिनिधियों के खिलाफ गाली-गलौज भी की। महिला ने इसका वीडियो बनाकर तोरवा थाने में शिकायत की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने कांग्रेस नेता और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष है।

तोरवा के ग्राम पंचायत महमंद में रहने वाली मधु रजक निजी संस्थान में काम करती हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि बुधवार को गांव के सरपंच और पंचायत के प्रतिनिधि उनके घर आए थे। सरपंच और पंचायत के लोगों ने उन्हें मकान की सीढ़ी के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होने की बात कही।

पंचायत ने दिया था 2 दिन का समय

साथ ही सीढ़ी को छोटा करने की समझाइश दी थी। पंचायत के लोगों की बातों को मानकर महिला ने अपने घर की सीढ़ी को खुद ही छोटा करा देने की बात कही थी। तब पंचायत के लोगों ने उन्हें इस काम कराने के लिए दो दिन का समय दे दिया था।

इसके दूसरे ही दिन गुरुवार की सुबह कांग्रेस नेता नागेंद्र राय अपने साथियों रोहन सिंह, धर्मेन्द्र कुमार और अभिषेक जाना के साथ उनके घर के सामने आए। उन्होंने तत्काल सीढ़ी को तोड़ने की बात कही। महिला ने पंचायत के लोगों द्वारा समय देने की बात कहते हुए खुद ही सीढ़ी को छोटा करवा देने की बात कही।

कांग्रेस नेता ने तुड़वाई सीढ़ी

तब कांग्रेस नेता और उसके साथियों ने सरपंच को फैसला करने वाला कौन होता है, बोलते हुए गाली-गलौज की। कांग्रेस नेता और उसके साथियों ने पंचायत के फैसले को नकारते हुए महिला के घर की सीढ़ी को तुड़वा दिया।

इससे महिला को घर के अंदर आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को गांव के सरपंच और पंचायत के लोगों के साथ महिला ने थाने में इस घटना की शिकायत की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने कांग्रेस नेता और उसके साथियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

पंचायत चुनाव के दौरान भी हुआ था विवाद

कांग्रेस नेता नागेंद्र राय पर पंचायत चुनाव के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों को धमकाने का आरोप लगा था। पीड़ित ने बताया कि वह भाजपा समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर रहा था। नागेंद्र राय और उसके साथियों ने अपने समर्थित प्रत्याशी के लिए काम करने का दबाव बनाया।

इसका विरोध करने पर कांग्रेस नेता और उसके साथियों ने जान से मारने की धमकी दी थी। यह मामला थाने तक पहुंचा था। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया।

पंचायत के काम में हस्तक्षेप का आरोप

महिला के साथ गांव के सरपंच विक्की निर्मलकर समेत गांव के लोग भी बड़ी संख्या में तोरवा थाने पहुंचे थे। गांव के लोगों ने बताया कि कांग्रेस नेता नागेंद्र राय और उसके साथी पंचायत के काम में हस्तक्षेप करते हैं। कई बार बिना कारण के ही पंचायत के लोगों से विवाद करने लगते हैं।

इससे गांव के हितग्राहियों का काम प्रभावित होता है। सरपंच और गांव के लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular