Saturday, April 12, 2025
Saturday, April 12, 2025
Homeदेशकांग्रेस नेता बोलीं-हमारी पार्टी में फिल्मों की तरह कास्टिंग काउच: सीनियर...

कांग्रेस नेता बोलीं-हमारी पार्टी में फिल्मों की तरह कास्टिंग काउच: सीनियर नेताओंं के करीबियों को मौके मिलते हैं; केरल कांग्रेस ने निष्कासित किया


तिरूवनंतपुरम1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रोजबेल जॉन केरल के एर्नाकुलम की रहने वाली हैं।

केरल कांग्रेस की नेता रोजबेल जॉन ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा केरल कांग्रेस में फिल्मों की कास्टिंग काउच वाली स्थिति बन गई है। सिर्फ सीनियर नेताओं के करीबियों को ही पार्टी में आगे बढ़ने का मौका मिलता है।

सिमी के इन आरोपों के बाद रविवार 1 सितंबर को केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के महासचिव एम लिजू ने एक बयान में कहा कि सिमी रोज बेल जॉन को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

रोजबेल जॉन के केरल कांग्रेस पर 3 आरोप

  1. महिलाओं का शोषण सभी क्षेत्रों में हो रहा है, यहां तक ​​कि कार्यस्थलों और राजनीति में भी। पार्टी की कई साथी महिलाओं ने मेरे साथ अपने बुरे अनुभव साझा किए हैं।
  2. मैं केरल की महिला नेताओं को सलाह देती हूं कि वे नेताओं से मिलने अकेले न जाएं। अपने परिवार या दोस्तों को साथ लेकर जाएं। मेरे सबूत हैं जो उचित समय पर सामने आएंगे।
  3. केरल कांग्रेस में मौका पाने के लिए महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं को शोषण का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।

निष्कासन के बाद सिमी बोलीं- मैंने पार्टी में महिलाओं की आवाज बनकर गलती की
कांग्रेस के आरोपों पर सिमी ने कोच्चि में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा- हाल ही में पार्टी के लिए लंबे समय से काम करने वाले एक व्यक्ति को निष्कासित कर दिया गया। कारण था कि उसके व्यक्ति ने CPI (M) के साथ साजिश रची थी, लेकिन कोई सबूत नहीं है। अगर है, तो इसे सार्वजनिक करना चाहिए।

सिमी ने बताया- महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लतिका सुभाष, के करुणाकरण की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल को भी निकाला किया गया। आत्मसम्मान वाली महिलाएं कांग्रेस में काम नहीं कर पाएंगी। मुझे भी निकाल दिया गया।

मैंने महिलाओं की आवाज बनकर गलती कर दी। वीडी सतीसन किसी से नहीं डरते। मेरे साथ वाले बहुत से लोग अब अलग-अलग पदों पर हैं। मुझे अब सड़क पर चलने में डर लगता है। मेरे साथ कुछ भी हो सकता है।

केरल कांग्रेस चीफ बोले- सिमी के आरोप निराधार हैं
केरल कांग्रेस प्रमुख के सुधाकरन ने कहा, “महिला कांग्रेस ने सिमी रोजबेल जॉन के आरोपों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। सिमी ने नेताओं के खिलाफ गलत टिप्पणी की। उनके आरोप निराधार हैं। केपीसीसी महिला कांग्रेस की शिकायत की जांच करेगी।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular