Friday, April 18, 2025
Friday, April 18, 2025
Homeझारखंडकांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट: खड़गे, राहुल...

कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट: खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का भी नाम, इंडिया एलायंस कर सकती है संयुक्त जनसभा – Ranchi News



झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के नामांकन का समय खत्म हो गया है। मंगलवार को कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी। सूची में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में ने

.

लिस्ट में प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर सहित कई राष्ट्रीय नेता शामिल हैं। राज्य में 13 और 20 नवंबर को मतदान होना है।

लोकल नेताओं को भी लिस्ट में मिली जगह

पार्टी ने लोकल नेताओं में झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, रामेश्वर उरांव, सुबोद कांत सहाय, प्रदीप बलमूचू, राजेश ठाकुर, सुखदेव भगत, कालीचरण मुंडा, फुरकान अंसारी, चंद्रेशेखर दुबे, दयामनी बरला आदि को जगह दी है।

हेमंत सोरेन और तेजस्वी यादव के साथ जनसभा कर सकते हैं राहुल गांधी

पार्टी सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सीएम हेमंत सोरेन और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ एक जनसभा कर सकते हैं। इसके लिए पार्टी जगह और तारीख को अंतिम रूप दे रही है। जल्द इसकी घोषणा हो सकती है।

बता दें, कांग्रेस राज्य में 30 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। उसका झारखंड मुक्ति मोर्चा और राजद से एलायंस है। कुछ सीटों पर एलायंस के बीच फ्रेंडली फाइट भी हो रही है।

झामुमो के स्टार प्रचारक में शिबू सोरेन का भी नाम

इससे पहले झामुमो ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन, सीएम हेमंत सोरेन, सांसद नलिन सोरेन, कल्पना मुर्मू सोरेन, प्रो. स्टीफन मरांडी, मथुरा प्रसाद महतो, सविता महतो, सरफराज अहमद, बैद्यनाथ राम, विनोद कुमार पांडेय, फागू बेसरा, सुप्रियो भट्टाचार्य, दीपक बिरुआ, सुदिव्य कुमार सोनू, मिथिलेश कुमार ठाकुर, मोहन कर्मकार, अभिषेक पिंटू, जोबा मांझी, विजय हांसदा, डॉ. महुआ माजी, निरल पूर्ति, रामदास सोरेन, हिदायतुल्लाह खान, दशरथ गगराई, बसंत सोरेन आदि को जगह दी गई है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular