Saturday, June 7, 2025
Saturday, June 7, 2025
Homeबिहारकांग्रेस महिला प्रखंड अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं पर लगाए आरोप: कहा-...

कांग्रेस महिला प्रखंड अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं पर लगाए आरोप: कहा- माय बहन योजना में 10 हजार रुपए की अवैध वसूली, दोषियों पर कार्रवाई की मांग – Bhagalpur News


भागलपुर में सुल्तानगंज प्रखंड की कांग्रेस महिला प्रखंड अध्यक्ष कुमकुम देवी ने अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं पर वसूली के आरोप लगाए हैं। उन्होंने प्रणव और रवि नाम के कार्यकर्ताओं पर माय बहन योजना और वाइट टी-शर्ट योजना के नाम पर महिलाओं से अवैध ढंग से

.

कुमकुम देवी ने बताया कि इन कार्यकर्ताओं ने महिलाओं से 10,000 रुपए की मांग की। साथ ही उनसे आधार कार्ड और पासबुक की छायाप्रति भी ली । उसने कहा कि 10 महिलाओं की टीम बन रही है। अभी पैसे दे दीजिए, बाद में आप लोगों को बुलाएंगे, हर महीने 10 हजार रूपए मिलेंगे। उसने मुझसे भी पैसे की डिमांड की थी।

सुल्तानगंज कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक में कई महिलाओं को बुलाया गया। महिला नेत्री ने जातिवाद का भी मुद्दा उठाया है। उनका कहना है कि पहले राहुल गांधी के नालंदा कार्यक्रम में भेजने की बात कही गई। लेकिन बाद में कैंसिल कर दिया गया। भूमिहार जाति का होने के कारण उन्हें रोक दिया गया।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा भी भूमिहार हैं, तो उनकी जाति पर आपत्ति क्यों नहीं है।

जातिगत आधार पर अपमानित करने का आरोप

कुमकुम देवी का आरोप है कि उन्हें जातिगत आधार पर अपमानित किया जा रहा है। साथ ही पार्टी से निकालने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। प्रणव और रवि के खिलाफ नेता ने कार्रवाई की मांग की है। उसने मेरी छवि को खराब करने की कोशिश की है।

कुमकुम देवी ने अपने ही पार्टी के लोगों पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है।

पार्टी की छवि को पहुंचा रहे नुकसान

कुमकुम देवी ने कहा, “कांग्रेस में रहकर ही कुछ लोग कांग्रेस की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इन लोगों की गतिविधियों से जनता में पार्टी की साख गिर रही है। यह साफ तौर पर दलाली और जातिवादी राजनीति है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।”

इस मामले को लेकर भागलपुर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष परवेज जमाल ने कहा कि इसकी जानकारी मुझे नहीं थी आप लोगों से ही यह जानकारी मिल रही है। अगर इसमें सच्चाई है तो यह मामला कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा सिरदर्द बन सकता है।

खासकर तब, जब पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मज़बूती देने की बात कर रही है। यदि इस मामले की जांच नहीं हुई, तो यह आने वाले चुनावों में कांग्रेस को भारी पड़ सकता है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular