Saturday, March 15, 2025
Saturday, March 15, 2025
Homeदेशकांग्रेस विधायकों का सदन में धरना,रामधुनी की: एक विधायक की तबीयत...

कांग्रेस विधायकों का सदन में धरना,रामधुनी की: एक विधायक की तबीयत बिगड़ी, 6 MLA विधानसभा से निलंबित; मंत्री की इंदिरा गांधी पर टिप्पणी का विरोध – Jaipur News


राजस्थान में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत छह कांग्रेस विधायकों को सस्पेंड करने के बाद गतिरोध बढ़ गया है। कांग्रेस विधायकों का सदन में धरना जारी है। कांग्रेस विधायक सदन में ही रात गुजारी। सदन में धरने के दौरान कांग्रेस विधायकों ने र

.

विधानसभा में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत की टिप्पणी के विरोध में स्पीकर की डायस की तरफ बढ़ने वाले विधायकों पर शुक्रवार को कार्रवाई की गई थी।

शुक्रवार देर रात तक सरकार से वार्ता का दौर चला, लेकिन बात नहीं बनी थी। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, खाद्य मंत्री सुमित गोदारा, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने नेता प्रतिपक्ष के चेंबर में वरिष्ठ विधायकों से वार्ता की थी। पर सहमति नहीं बन पाई थी। दूसरी ओर, प्रदेश कांग्रेस ने शनिवार को सभी जिलों में प्रदर्शन करने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत मंत्री का पुतला जलाएंगे।

अब 4 तस्वीरों से समझिए पूरा विवाद…

शुक्रवार को विधानसभा में वैल में कांग्रेस विधायक ने हंगामा किया था। मंत्री की टिप्पणी के बाद कांग्रेस विधायक वैल में पहुंचे और स्पीकर के आसन के सामने नारेबाजी शुरू कर दी थी।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष समेत 6 विधायकों के निलंबन के बाद सदन में विपक्ष धरने पर बैठ गया था।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष समेत 6 विधायकों के निलंबन के बाद सदन में विपक्ष धरने पर बैठ गया था।

निलंबन के विरोध में विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने रामधुनी की।

निलंबन के विरोध में विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने रामधुनी की।

सदन में धरने पर बैठे कांग्रेस विधायकों ने आज सुबह अखबार पढ़ें।

सदन में धरने पर बैठे कांग्रेस विधायकों ने आज सुबह अखबार पढ़ें।

पहले जानिए- कैसे शुरू हुआ था विवाद…

मंत्री ने कहा था- आपकी दादी इंदिरा गांधी के नाम पर योजना का नाम रखा विधानसभा में शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत की इंदिरा गांधी पर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस ने वैल में आकर हंगामा किया था। अविनाश गहलोत ने सवाल के जवाब में कहा था कि 2023-24 में आपकी दादी इंदिरा गांधी के नाम पर योजना का नाम रखा था।

मंत्री की इस टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस विधायकों ने वैल में आकर भारी हंगामा किया। संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि दादी सम्मानित शब्द है। पटेल बोल रहे थे इसी दौरान हंगामा बढ़ गया। कांग्रेस विधायक स्पीकर की टेबल तक पहुंचने लगे। इसी दौरान स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को आंधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया। इस मुद्दे पर बने गतिरोध के कारण सदन की कार्यवाही चार बार स्थगित हुई।

संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने विधानसभा के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा था- आज हमारे सभी मंत्री प्रश्न के प्रभावी तरीके से जवाब दे रहे थे। तथ्यात्मक जवाब दे रहे थे। पहले तो विधायक रफीक खान ने कहा कि यह जवाब सब हवा-हवाई है तो हमने एतराज किया।

कांग्रेस के 6 विधायकों को बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित किया गया।

कांग्रेस के 6 विधायकों को बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित किया गया।

अब जानिए- किसने क्या बोला…

जूली बोले- उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली बात हो रही है, हम अपने स्टैंड पर कायम हैं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने देर रात वार्ता विफल होने के बाद कहा- हमारा स्टैंड क्लियर है । मंत्रियों से सकारात्मक माहौल में वार्ता हुई । हमारी तरफ से कोई गतिरोध नहीं है, लेकिन सरकार हठधर्मिता कर रही है। उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली बात हो रही है।

जानिए- निलंबन के विरोध में आगे क्या करेगी कांग्रेस…

कांग्रेस सभी जिलों में करेगी प्रदर्शन, मंत्री का पुतला जलाएंगे विधानसभा में बना हुआ गतिरोध अब सियासी स्तर पर तेज हो गया है। इंदिरा गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी और छह विधायकों के निलंबन के खिलाफ कांग्रेस शनिवार को सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन करेगी। मंत्री का पुतला जलाया जाएगा।

सोमवार तक सदन में धरना जारी रहने के संकेत कांग्रेस विधायकों ने सदन में ही बिस्तर लगा लिए हैं। वार्ता विफल होने के बाद अब सोमवार तक धरना जारी रहने की संभावना है। शनिवार और रविवार को विधानसभा की छुट्टी है। सोमवार को ही अब सदन चलेगा। ऐसे में धरना तब तक खिंचने के आसार बन गए हैं।

————————-

विधानसभा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें;-

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष समेत 6 विधायक विधानसभा से सस्पेंड:विपक्ष का सदन में देर रात तक धरना; रामधुनी की, जिलों में आज होगा प्रदर्शन

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत के एक सवाल के जवाब पर सदन में हंगामा हुआ।

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत के एक सवाल के जवाब पर सदन में हंगामा हुआ।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत 6 विपक्षी विधायकों को राजस्थान विधानसभा से सस्पेंड कर दिया। इसके बाद सदन की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित कर दी गई। निलंबन के खिलाफ कांग्रेस विधायक सदन में धरने पर बैठ गए। पढ़ें पूरी खबर



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular