Friday, June 20, 2025
Friday, June 20, 2025
Homeदेशकांग्रेस विधायक का दावा-शिवकुमार दिसंबर में मुख्यमंत्री बनेंगे: कहा- 7.5 साल...

कांग्रेस विधायक का दावा-शिवकुमार दिसंबर में मुख्यमंत्री बनेंगे: कहा- 7.5 साल का कार्यकाल होगा; कर्नाटक के पूर्व CM का भी समर्थन मिला


  • Hindi News
  • National
  • Karnataka Congress MLA Claims Dk Shivakumar Will Become Chief Minister In December

25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कर्नाटक कांग्रेस में कुछ समय से नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चर्चा तेज है।

कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक बसवराजू वी शिवगंगा ने रविवार को दावा किया कि डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार आने वाले दिसंबर महीने में मुख्यमंत्री बनेंगे। कम से कम अगले 7.5 साल तक CM बने रहेंगे।

शिवगंगा की बात का समर्थन करते हुए कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री वीरप्पा मोइली ने कहा- डीके शिवकुमार को राज्य का मुख्यमंत्री बनना चाहिए। साथ ही दावा किया कि शिवकुमार का मुख्यमंत्री बनाना पहले से ही तय है। कोई उन्हें मुख्यमंत्री बनने से रोक नहीं सकता। इतिहास पहले ही लिख दिया गया है। आज या कल, यह हो जाएगा।

उदुपी में एक कार्यक्रम के दौरान मोइली ने कहा कि शिवकुमार ने मजबूत नेतृत्व प्रदान किया है। हमेशा पार्टी को प्राथमिकता दी। कुछ लोग व्यक्तिगत कारणों से उनकी आलोचना कर सकते हैं, लेकिन इससे कुछ नहीं बदलेगा। मुख्यमंत्री पद उन्हें दिया गया उपहार नहीं है, उन्होंने इसे उन्होंने अर्जित किया है।

शिवागंगा बोले- खून से लिखकर दे दूंगा, शिवकुमार सीएम बनेंगे कांग्रेस विधायक बसवराजू वी शिवगंगा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इसे लिख कर रख लो। अगर चाहो तो मैं इसे खून से लिखकर दे सकता हूं। शिवकुमार दिसंबर में मुख्यमंत्री बनेंगे। अगर वह दिसंबर में जिम्मेदारी संभालते हैं, तो वह प्रशासन चलाएंगे, जिसमें अगले 5 साल भी शामिल हैं। इसलिए कुल मिलाकर शिवकुमार 7.5 साल तक मुख्यमंत्री रहेंगे।

शिवागंगा ने आगे कहा कि शिवकुमार ने इतिहास रचा है। उन्होंने पार्टी को व्यवस्थित किया है।अपने संसाधनों का निवेश किया है और इसके लिए बहुत बलिदान दिया है। उनकी चुप्पी या संयम को कमजोरी नहीं समझना चाहिए। आलाकमान को सब कुछ पता है और मुझे सौ फीसदी यकीन है कि वह दिसंबर तक सीएम बन जाएंगे।

कर्नाटक की राजनीति से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

कर्नाटक कांग्रेस में घमासान:शिवकुमार को प्रदेश अध्यक्ष से हटाने की मांग; साल के आखिर में CM बनाए जा सकते हैं

कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर मांग तेज हो गई है। पार्टी के कई नेता राज्य के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने की मांग कर रहे हैं। राज्य के लोक निर्माण मंत्री सतीश जारकीहोली ने मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल से मुलाकात करके प्रदेश अध्यक्ष बदलने की मांग की है। वे इस पद के मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

कर्नाटक के डिप्टी CM बोले-हिंदू पैदा हुआ, हिंदू ही मरूंगा:ईशा योग सेंटर में अमित शाह के साथ थे, कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाया

कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने तमिलनाडु स्थित ईशा योग सेंटर में महाशिवरात्रि समारोह में शामिल होने पर सफाई दी है। उन्होंने कहा- मैं हिंदू के रूप में जन्मा था और हिंदू के रूप में मरूंगा। शिवकुमार ने कहा, ‘सद्गुरु कर्नाटक से हैं। वह कावेरी जल के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने आकर मुझे व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया था। वह महान काम कर रहे हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के विधायक और नेता वहां थे इसलिए, मैं वहां गया। यह मेरी व्यक्तिगत आस्था है।’ पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular