Saturday, March 15, 2025
Saturday, March 15, 2025
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर में टोल प्लाजा पर कर्मचारियों से मारपीट: लाठी-डंडों से हमला,...

कानपुर में टोल प्लाजा पर कर्मचारियों से मारपीट: लाठी-डंडों से हमला, फ्री में गाड़ियां निकालने की मांग; तीन नामजद – Kanpur News


कानपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

आलियापुर टोल प्लाजा पर कर्मचारियों से मारपीट का मामला सामने आया है। टोल प्लाजा मैनेजर राघवेन्द्र तिवारी ने सजेती थाने में तीन लोगों को नामजद करते हुए 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

घटना 19 फरवरी की है। लव सिंह नाम का व्यक्ति आटो लेकर टोल प्लाजा पहुंचा। टोल के पीछे बाईपास रास्ता बंद होने पर वह भड़क गया। उसने वहां तैनात कर्मचारी शशिकांत दीक्षित और युवराज सिंह को गालियां दीं। लोहे की रॉड से उन पर हमला किया।

लव सिंह ने अपने गांव अमौली में फोन कर और लोगों को बुला लिया। जगन्नाथ सिंह, गया सिंह समेत 10-15 लोग लाठी-डंडे लेकर टोल प्लाजा पहुंच गए। सभी ने कर्मचारियों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने एक बोलेरो और दस ओवरलोड ट्रक फ्री में निकालने की मांग की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

आरोपी लगातार टोल प्लाजा पर आकर कर्मचारियों को धमका रहे हैं। एक आरोपी ने कहा कि उसने कई हत्याएं की हैं और पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। थाना प्रभारी कमलेश राय के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular