कार्यक्रम के दौरान शक्ति नृत्य प्रस्तुत करती महिलाएं
समस्तीपुर रेलवे मंडल प्रशासन और महिला कल्याण संगठन की ओर से रेलवे परिसर स्थित ललित कला भवन में महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप जलाकर हाजीपुर से आई सीसीएस इंदु रानी दुबे, समस्तीपुर महिला कल्याण संगठन के अध्य
.
इस मौके पर वैसी कामकाजी महिलाओं को सम्मानित भी किया गया जो काम करते हुए अपने परिवार को आगे बढ़ा रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान महिला कर्मियों को पुरस्कृत किया गया।
हर रूप में महिलाओं को अपना कर्तव्य निभाना होता
समस्तीपुर महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष और वरीय रेलवे अधिकारी विनीत श्रीवास्तव ने कहा कि आज वहीं महिलाएं सफल है जो काम और कर्तव्य दोनों को लेकर चल रही हैं। मिथिलांचल में घूंघट में रहते हुए भी महिलाओं ने अपने महत्व को दर्शाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि समस्तीपुर रेलवे मंडल की महिलाएं और भी आगे बढ़ेंगी और अपने लिए सफलता की नई कहानी लिखेंगी।
कार्यक्रम के दौरान मिथिला पेंटिंग के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाली मधुबनी की विनीता झा ने कहा महिलाओं के कई रूप होते हैं, हर रूप में महिलाओं को अपना कर्तव्य निभाना होता है। पारिवारिक जिम्मेवारियों के साथ अगर आप आगे बढ़ती हैं तो आपकी अलग पहचान बनती है। मौके पर उन्होंने मिथिला पेंटिंग के बिस्तर पर भी अपने अनुभव को शेयर किया।

मुख्य अतिथि व अन्य।
कामकाजी महिलाओं को किया गया पुरस्कृत
इस मौके पर दो दर्जन से अधिक महिला रेल कर्मियों को पुरस्कृत भी किया गया। लोगों ने अपनी अपनी संघर्ष की कहानी भी शेयर की।
कार्यक्रम के दौरान सीनियर डीसीएम अन्यया स्मृति आगत अतिथियों का स्वागत किया औऱ कार्य को लेकर महिलाओं की परेशानी और उसके समाधान के उपाय पर अपने अनुभव को लोगों के बीच सांझा की।