Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeराज्य-शहरकिन्नौर की बेटी अमेरिका में करेगी भारत का प्रतिनिधित्व: विश्व पुलिस...

किन्नौर की बेटी अमेरिका में करेगी भारत का प्रतिनिधित्व: विश्व पुलिस खेलों में मुक्केबाजी में चयन, 27 जून से 6 जुलाई तक दिखाएंगी दम – Kinnaur News



शशिकला नेगी अमेरिका में करेगी भारत का प्रतिनिधित्व।

हिमाचल की बेटी ने फिर किया प्रदेश का नाम रोशन। किन्नौर की शशिकला नेगी को अमेरिका के बर्मिंघम में होने वाले विश्व पुलिस खेलों में भारतीय महिला मुक्केबाजी टीम में चुना गया है। एसएसबी दिल्ली में तैनात शशिकला 75 किलोग्राम भार वर्ग में अपना दमखम दिखाएंगी।

.

किन्नौर के दूनी गांव की रहने वाली शशिकला की उपलब्धियों का सफर शानदार रहा है। उन्होंने सब-जूनियर और जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पांच गोल्ड मेडल जीते हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उन्होंने चार बार पदक हासिल किए हैं।

शशिकला ने बुल्गारिया और सर्बिया में विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। 2013 में एआईबीए महिला जूनियर और युवा विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में उन्होंने हिस्सा लिया। 2014 में गोल्डन ग्लव्स मुक्केबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण और 2016 में पहली एलीट महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में रजत पदक जीता।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular