Thursday, April 10, 2025
Thursday, April 10, 2025
Homeराज्य-शहरकिन्नौर में विमल नेगी की मौत पर सियासत तेज: कांग्रेस आरोप-भाजपा...

किन्नौर में विमल नेगी की मौत पर सियासत तेज: कांग्रेस आरोप-भाजपा कर रही राजनीति, सरकार शुरू से कर रही मदद – Kinnaur News



प्रदेश कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट डॉ. सूर्या बोरस जानकारी देते हुए।

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में विमल नेगी की रहस्यमयी मौत का मामला अब राजनीतिक रंग लेता जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट डॉ. सूर्या बोरस ने भाजपा पर संवेदनशील मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है। डॉ. बोरस ने कहा कि जब पूरा किन्नौर

.

जयराम ठाकुर की कटगांव यात्रा पर सवाल उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और किन्नौर भाजपा नेता सूरत नेगी पर परिवार की आड़ में राजनीतिक लाभ लेने का आरोप लगाया। बोरस ने जयराम ठाकुर की कटगांव यात्रा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते कभी हेलिकॉप्टर से नहीं उतरने वाले नेता अब बड़े काफिले के साथ वहां पहुंचे। भाजपा विधायक बलवीर वर्मा की रिकांगपिओ में आयोजित कैंडल मार्च में उपस्थिति को भी उन्होंने अनुचित बताया।

मंत्री ने परिवार से किया संपर्क

कांग्रेस नेता ने बताया कि प्रदेश सरकार शुरू से ही मामले में सक्रिय है। कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने तुरंत परिवार से संपर्क किया और मुख्यमंत्री व पुलिस अधिकारियों से बात कर कार्रवाई की मांग की। डॉ. बोरस ने कहा कि कांग्रेस भी विमल नेगी के परिवार को न्याय दिलाने के पक्ष में है। उन्होंने भाजपा को चुनौती दी कि अगर वह वाकई भ्रष्टाचार के खिलाफ है, तो केंद्र सरकार के माध्यम से प्रदेश में जांच एजेंसियां भेजे।

बैठक में प्रदेश इंटक सचिव कुलवंत नेगी, कांग्रेस सचिव राज कुमार नेगी, कार्यालय सचिव भरल लाल, शेर सिंह ठाकुर और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular