हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में शनिवार से दो दिवसीय साहित्य महोत्सव की शुरुआत हुई। कल्पा में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने किया।
.
कार्यक्रम में दलाई लामा का विशेष संदेश साझा किया गया। मंत्री नेगी ने कहा कि किन्नौर की संस्कृति और इतिहास प्राचीन और समृद्ध है। यह महोत्सव स्थानीय संस्कृति, रीति-रिवाज, खान-पान और पहनावे को जानने का अच्छा मंच है।
किन्नौर में साहित्य महोत्सव में लगे एक स्टॉल पर किताबें देखते मंत्री जगत सिंह नेगी
किन्नौर के अतीत और भविष्य पर चर्चा
साहित्य महोत्सव में किन्नौर के अतीत और भविष्य पर विशेष चर्चा हुई। इसमें प्रोफेसर विद्या सागर नेगी, डॉ स्नेह लता नेगी, दीपक सानन, सोहेल हाशमी समेत कई विद्वान शामिल हुए। स्थानीय परंपराओं और विकास की चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया गया।
उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य प्रदेश के साहित्यकारों को एक मंच देना है। कार्यक्रम में एसपी अभिषेक शेखर, एसडीएम अमित कलथायक और सीएमओ डॉ. सोनम नेगी भी मौजूद रहे।