श्रीनगर21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में गुरुवार शाम को आतंकी हमला हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2 विलेज डिफेंस गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना के बाद अधवारी इलाके के मुंजला धार फॉरेस्ट में पुलिस और सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है।
विलेज डिफेंस गार्ड पर हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद के संगठन कश्मीर टाइगर्स ने ली है। उन्होंने मृतकों VDG के शवों की तस्वीरें साझा करते हुए दावा किया उन्होंने दोनों को हत्या कर दी है। तस्वीरों में गार्ड की आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी।
PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, ओहली-कुंतवाड़ा के विलेज गार्ड नजीर अहमद और कुलदीप कुमार गुरुवार सुबह अपने मवेशियों को चराने गए थे। तब से ही वे लापता थे। शाम को कुलदीप कुमार ने बताया कि उन्हें अपने भाई की मौत की सूचना मिली है।
पिछले 7 दिन में 5वां हमला नवंबर महीने की शुरुआत में ही सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच श्रीनगर, बांदीपोरा और अनंतनाग में 3 एनकाउंटर हो चुके हैं। इनमें 4 जवान घायल हुए थे और 3 आतंकी मारे गए थे। 2 नवंबर को मारे गए आतंकियों में से एक की पहचान जाहिद राशिद के रूप में हुई। वहीं दूसरा अरबाज अहमद मीर था। दोनों को पाकिस्तान से ट्रेनिंग मिली थी। बांदीपोरा में चौथा एनकाउंटर चल रहा है।

2 नवंबर को श्रीनगर में सेना ने टॉप लश्कर कमांडर उस्मान उर्फ छोटा वलीद को मार गिराया था।
आतंकियों का मददगार भी पकड़ा गया इस बीच, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 22आरआर और 92 बटालियन के साथ मिलकर आतंकवादियों के एक सहयोगी को भी गिरफ्तार किया। इसकी पहचान आशिक हुसैन वानी के रूप में हुई है, जो जम्मू-कश्मीर के सोपोर में तुजार शरीफ का रहने वाला है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्तौल, सात जिंदा राउंड और एक मैगजीन बरामद की है।
अक्टूबर में आतंकियों के 5 हमले
- 28 अक्टूबर: अखनूर में 3 आतंकी ढेर हुए। LoC के पास आतंकियों ने आर्मी एंबुलेंस पर फायरिंग की थी। इसके बाद वे जंगल की ओर भाग गए थे। 5 घंटे तक चले एनकाउंटर में सेना का कोई जवान घायल नहीं हुआ।
- 24 अक्टूबर: बारामूला में सेना की गाड़ी पर आतंकियों के हमले की जिम्मेदारी PAFF संगठन ने ली थी। पुलिस ने बताया था आतंकी हमला करके जंगल की ओर भाग गए थे।
- 24 अक्टूबर: दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के बटगुंड में आंतकवादियों ने मजदूर पर गोलीबारी की। हमले में मजदूर घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है।
- 20 अक्टूबर: गांदरबल के सोनमर्ग में कश्मीर के डॉक्टर, MP के इंजीनियर और पंजाब-बिहार के 5 मजदूरों की जान गई थी। इसकी जिम्मेदारी लश्कर के संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली।
- 16 अक्टूबर: शोपियां में आतंकियों ने गैर-स्थानीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हमले के बाद इलाके में आतंकियों को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
——————-
जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
श्रीनगर के संडे मार्केट में ग्रेनेड ब्लास्ट, 12 घायल

जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर (TRC) के नजदीक संडे मार्केट में रविवार (3 नवंबर) को ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ। इसमें 12 लोग घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी की गई थी। इस हमले के बाद CM उमर ने कहा था कि घाटी में बढ़ते आतंकी हमलों से परेशान हो गया हूं। पढ़ें पूरी खबर…