Friday, April 18, 2025
Friday, April 18, 2025
Homeमध्य प्रदेशकिसानों की चेतावनी- कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन करेंगे तेज: छतरपुर...

किसानों की चेतावनी- कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन करेंगे तेज: छतरपुर में केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का विरोध; निकाली पदयात्रा, नियमों की अनदेखी का आरोप – Chhatarpur (MP) News



किसानों ने पदयात्रा निकालकर एसडीएम अखिल राठौर को ज्ञापन सौंपा।

छतरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर किसानों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। जय किसान संगठन के बैनर तले किसानों ने सटई से छतरपुर तक पदयात्रा निकाली। पदयात्रा शाम को कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां कलेक्टर की अनुपस्थिति में एसडीएम अखिल राठौर को ज्ञाप

.

किसानों ने परियोजना में कानूनी प्रक्रिया की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन तेज करेंगे।

सैकड़ों किसान यात्रा में शामिल किसान नेता अमित भटनागर के नेतृत्व में सुरई, खरयानी, ढौंढ़न सहित कई गांवों के सैकड़ों किसान इस यात्रा में शामिल हुए।

परियोजना में कानूनी प्रक्रियाओं की अनदेखी प्रभावित क्षेत्र के किसानों ने प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि परियोजना में कानूनी प्रक्रियाओं की अनदेखी हो रही है। पर्यावरणीय क्षति का भी सही आकलन नहीं किया गया है।

प्रभावित गांवों में ठोस सर्वेक्षण नहीं हुआ- अमित भटनागर यात्रा के संयोजक अमित भटनागर ने बताया कि पन्ना और छतरपुर जिले के 26 गांव इस परियोजना से प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्था पन अधिनियम के उल्लंघन का आरोप लगाया। उनका कहना है कि सर्वे प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव है।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने बताया कि किसानों को घर और जमीनों का मात्र 15 से 25 हजार रुपए का मुआवजा दिया जा रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular