Wednesday, April 2, 2025
Wednesday, April 2, 2025
Homeमध्य प्रदेशकुएं में गिरे व्यक्ति को बचाया: नईगढ़ी पुलिस की सूझबूझ से...

कुएं में गिरे व्यक्ति को बचाया: नईगढ़ी पुलिस की सूझबूझ से जान बची, अस्पताल में कराया एडमिट – Mauganj News


कुएं से युवक को निकाल कर अस्पताल ले जाया गया।

मऊगंज में एक व्यक्ति की जान पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बच गई। घटना नईगढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पथरौड़ा कला में हुई।

.

31 मार्च को दोपहर में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि 35 वर्षीय राजेश सिंह कुएं में फिसलकर गिर गए हैं। राजेश जयवीर सिंह के पुत्र हैं और पथरौड़ा कला के निवासी हैं।

थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से राजेश को कुएं से सुरक्षित निकाला गया। उन्हें तत्काल नईगढ़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति में सुधार है।

अस्पताल में भर्ती युवक।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह और एसडीओपी अंकिता सुल्या का भी इसमें मार्गदर्शन रहा। बचाव कार्य में प्रधान आरक्षक रामकुमार भास्कर, आरक्षक अवनीश पांडेय और वीरेंद्र शुक्ला की भी अहम भूमिका रही। राजेश के परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular