Friday, April 18, 2025
Friday, April 18, 2025
Homeमध्य प्रदेशकुएं में 2 साल के तेंदुए का शव मिला: पोस्टमॉर्टम के...

कुएं में 2 साल के तेंदुए का शव मिला: पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार; सिवनी के घाटकोहका के जंगल की घटना – Seoni News


सिवनी के पेंच बफर जोन में कुएं के अंदर 2 साल के तेंदुए का शव मिला है।

.

पेंच टाइगर रिजर्व के मुख्य वन संरक्षक देवप्रसाद ने बताया कि घाटकोहका बफर वन परिक्षेत्र की बरेलीपार बीट के पास स्थित कुएं में तेंदुए का शव पैदल गश्त करने वाले दल को दिखाई दिया। परासपानी गांव के खेत में स्थित इस कुएं में करीब 15 फीट पानी भरा था।

जांच में पता चला कि कुएं की दीवारों पर तेंदुए के नाखूनों के निशान मिले हैं। मोटर पंप के पाइप पर भी खरोंच के निशान पाए गए हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि तेंदुए ने कुएं से बाहर निकलने का प्रयास किया होगा।

डॉग स्क्वॉड की मदद से घटनास्थल की जांच की गई। इस दौरान कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं पाई गई। वरिष्ठ वन्यप्राणी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अखिलेश मिश्रा ने पोस्टमॉर्टम किया। जांच में तेंदुए के सभी अंग सुरक्षित पाए गए।

मुख्य वन संरक्षक देवप्रसाद, सहायक वनसंरक्षक नरेशचंद्र पाटीदार, वन परिक्षेत्र अधिकारी भूपेश चौरसिया, तहसीलदार शशांक मेश्राम, एनटीसीए प्रतिनिधि राजेश भंडारकर और घाटकोहका की सरपंच रिंकू बाई उइके की उपस्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के तहत तेंदुए के शव का अंतिम संस्कार किया गया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular