Wednesday, June 11, 2025
Wednesday, June 11, 2025
Homeराज्य-शहरकुत्ता सामने आया, ऑटो पलटने से 10 घायल: दो मासूम शामिल,...

कुत्ता सामने आया, ऑटो पलटने से 10 घायल: दो मासूम शामिल, जानवर की मौत; ओवरलोड वाहन रामपुरिया से रतलाम आ रहा था – Ratlam News


रतलाम से शिवगढ़ रोड के अंदर रामपुरिया छोटा फंटा के पास मंगलवार सुबह ओवरलोड ऑटो पलट गया। 10 लोग घायल हो गए। इनमें 2 बच्चे भी शामिल हैं। हादसा रोड पर कुत्ते के आने की वजह से हुआ है। घटना में कुत्ते की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ऑटो में क्षमता से अधिक

.

रामपुरिया फंटा छोटी पुलिया के समीप अचानक ऑटो के सामने कुत्ता आ गया। उसे बचाने में ऑटो चालक का बैलेंस बिगड़ गया और ऑटो पलटी खा गया। अचानक से हुए घटनाक्रम से ऑटो में बैठे लोग समझ नहीं पाए। स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जानकारी मिलने पर डीडी नगर पुलिस, भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के दिनेश माल जिला अस्पताल पहुंचे।

भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के दिनेश माल ने बताया समय पर मौके पर एम्बुलेंस नहीं पहुंची। बाइक व अन्य ऑटो रिक्शा में घायलों को रतलाम जिला अस्पताल लेकर आए। सभी घायल रामपुरिया के रहने वाले है। डीडी नगर थाना पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

बीच रोड पर पलटा ऑटो। हादसे में 10 लोग घायल हो गए।

हादसे में यह हुए घायल सलीम (65) पिता मंसूर, शमशाद बी (60) पति सलीम, वाजिद (70) पिता आजाद खान, गलीबाई (80) पिता कालू वसुनिया, कृष्णा (10) पिता प्रकाश वसुनिया, विषणा (12) पिता प्रकाश वसुनिया, सुनीता (30) पति बालू. कालीबाई (45) पति गोवर्धन खराड़ी, शांति बाई (45) पति प्रभु, कुंवरी बाई (45) पति सरदार वसुनिया घायल हो गए। सभी को हाथ-पैर में चोटे आई है।

जिला अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया है।

जिला अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular