Thursday, April 10, 2025
Thursday, April 10, 2025
Homeराज्य-शहरकुम्भ में 50 हजार टॉयलेट और 16 हजार सफाईकर्मी लगेंगे: उज्जैन...

कुम्भ में 50 हजार टॉयलेट और 16 हजार सफाईकर्मी लगेंगे: उज्जैन सिंहस्थ पर्व के लिए 500 अस्थाई अस्पताल बनाने के भी निर्देश – Ujjain News



प्रयागराज कुम्भ के बाद अब उज्जैन में 2028 में लगने वाले सिंहस्थ कुम्भ की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसके लिए बीते एक माह में सीएस और एसीएस जैसे बड़े अधिकारी कार्यों की समीक्षा के लिए उज्जैन आकर बैठक कर चुके हैं। माना जा रहा है कि सिंहस्थ में 14 करोड़ से अ

.

कुम्भ मेले के दौरान मेला क्षेत्र में हर रोज 16 हजार से अधिक सफाई कर्मी लगेंगे। वहीं लोगों की सुविधा के लिए 50 हजार टॉयलेट का निर्माण भी किया जाएगा। गर्मी से श्रद्धालुओं की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए 500 अस्थाई अस्पताल और कैम्प लगाने का भी निर्णय लिया गया है।

16 हजार 220 सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी-

उज्जैन कुम्भ में सड़क एवं अन्य क्षेत्रों को मिलाकर 11 हजार 220 सफाई कर्मियों की आवश्यकता होगी। उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि कचरा संग्रहण के लिए लगभग 5 हजार सफाई कर्मियों की जरूरत पड़ेगी। कुल मिलाकर 16 हजार 220 सफाई कर्मियों की आवश्यकता सिंहस्थ में होगी। पीक लोड पर सॉलिड वेस्ट उत्पादन लगभग 577 एमएलडी होगा। इसके लिए 379 कचरा गाड़ियों की आवश्यकता होगी जो कि मेला क्षेत्र से कचरा उठाने का काम करेगी।

50 हजार बायो-टॉयलेट बनाए जाएंगे-

सिंहस्थ में 14 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। इसको देखते हुए प्रत्येक दिन सिंहस्थ मेला क्षेत्र में 740 टन कचरा उत्पन्न होने का अनुमान है। इसे नियंत्रित करने के लिए 50 हजार बायो-टॉयलेट बनाए जाएंगे। इसके साथ ही सार्वजनिक शौचालयों की मैपिंग और प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

500 अस्थाई अस्पताल और कैम्प लगाए जाएंगे-

कुम्भ मेले में 500 अस्थाई अस्पताल और कैम्प लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य सुविधाओं को सिंहस्थ मेला क्षेत्र के अनुसार 6 झोन में बांटा जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं का डिजीटल रिकॉर्ड मेंटेन किया जाएगा। डॉक्टर और पेरामेडिकल स्टॉफ की ट्रेनिंग होगी। गर्मी के मौसम में सिंहस्थ के आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए इलेक्ट्रोलाइट की उपलब्धता समस्त मेला क्षेत्र में जगह-जगह सुनिश्चित की जाएगी। उज्जैन में मेडिसिटी का निर्माण किया जा रहा है। इसकी लागत 592.3 करोड़ रुपए है और निर्मित क्षेत्र का क्षेत्रफल 1,42,034.06 स्क्वायर मीटर है। इसमें 550 बिस्तर की क्षमता होगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular