आरोपी ड्राइवर के साथ ही काम पर गया था मनोज कुमार। फाइल फोटो
कुरुक्षेत्र के झांसा रोड पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से 3 बच्चों के पिता की मौत हो गई। मजदूर, आरोपी ड्राइवर के साथ ही काम करने के लिए आया था। हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया, जबकि उसके भाई ने मजदूर को कार से अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मजदूर ने दम
.
कृष्णा नगर गामड़ी की रहने वाली रेखा के मुताबिक, उसका पति मनोज कुमार (45) मेहनत-मजदूरी करता था। कल सुबह उसका पति अपने साथी सावन के साथ ट्रैक्टर पर काम करने के लिए गया था। शाम करीब 4 बजे सावन का भाई संजीव उसके पति को कार में घायल हालत में लेकर उसके पास आया। वे तुरंत उसे अस्पताल ले गए।
ट्रैक्टर की टक्कर से घायल
उसके पति मनोज ने उसे बताया कि वह चिब्बा गांव में पानी लेने के लिए ट्रैक्टर से नीचे उतरा था। वापस ट्रैक्टर की तरफ आया, तो सावन ने तेज रफ्तार से ट्रैक्टर चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। हादसे में मनोज को कंधे और टांग पर गंभीर चोटें आईं। LNJP अस्पताल में इलाज के दौरान मनोज की मौत हो गई।
सावन पर FIR
झांसा पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर आरोपी ड्राइवर सावन के खिलाफ FIR दर्ज कर ली। पुलिस ने आज मनोज के शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया। मनोज अपने पीछे पत्नी रेखा और 3 बेटों को छोड़ गया। मनोज अपने घर में इकलौता कमाने वाला था।