Friday, April 18, 2025
Friday, April 18, 2025
Homeहरियाणाकुरुक्षेत्र में किसान के शव का पोस्टमॉर्टम हुआ: फसल डालने आया...

कुरुक्षेत्र में किसान के शव का पोस्टमॉर्टम हुआ: फसल डालने आया था मंडी; स्टार्ट करते ही ऊपर से निकला ट्रैक्टर; इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज – Kurukshetra News



अकेले ही खेती-बाड़ी का काम करते थे महिंद्र सिंह।

कुरुक्षेत्र में पुलिस ने बुजुर्ग किसान के शव का पोस्टमॉर्टम कराया। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने किसान के पास काम करने वाले ओम प्रकाश के बयान पर इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज की है।

.

ओम प्रकाश के मुताबिक, वह छोटे स्याणा के रहने वाले 71 वर्षीय महिंद्र सिंह के पास काम करता था। वह 10 अप्रैल को महिंद्र सिंह के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में खेत से गेहूं की फसल कटवाकर कुरुक्षेत्र रोड पर अनाज मंडी में बेचने के लिए आया था। रात करीब 8 बजे मंडी के मजदूर ट्रॉली से गेहूं उतार रहे थे।

गियर में था ट्रैक्टर

महिंद्र सिंह ने ट्रैक्टर से फसल को जल्दी उतारने के लिए ट्रॉली की लिफ्ट उठाने के लिए मजदूरों को हटा दिया। तभी महिंद्र सिंह ने लिफ्ट उठाने के लिए ट्रैक्टर स्टार्ट कर दिया, मगर ट्रैक्टर गियर में होने के कारण स्टार्ट होते ही आगे की तरफ चल पड़ा और ट्रैक्टर के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बेटा जर्मनी में रह रहा है

परिजनों के मुताबिक, महिंद्र का बेटा टीटू करीब 27 साल से जर्मनी में रहता है। यहां गांव में महिंद्र सिंह अकेले रहते थे। पिछले साल मई में महिंद्र सिंह की पत्नी सरिंद्र कौर की मृत्यु हो गई थी। महिंद्र सिंह खुद ही खेती-बाड़ी का काम करते थे। कल भी फसल कटवाने के बाद उसे बेचने मंडी आया था।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular