Thursday, March 13, 2025
Thursday, March 13, 2025
Homeहरियाणाकुरुक्षेत्र में छीना-झपटी करने वाले 2 गिरफ्तार: दिन-दहाड़े वारदात की; महिला...

कुरुक्षेत्र में छीना-झपटी करने वाले 2 गिरफ्तार: दिन-दहाड़े वारदात की; महिला से छीना था पर्स; मोबाइल-कैश बरामद – Kurukshetra News



महिला से पर्स छीनने के आरोपी भेजे जेल।

कुरुक्षेत्र में छीना-झपटी करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहित कुमार व कृष्ण कुमार निवासी रायतखाना जिला करनाल ने 9 मार्च को वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी दिन दहाड़े महिला से पर्स छीनकर भाग गए थे। इस मामले की जांच CIA-2 जांच क

.

दिन दहाड़े पर्स छीन भागे दर्रा खेड़ी की सुखवंत कौर के मुताबिक, वह 9 मार्च को अपने घर से बाजार कुछ सामान लेने गई थी, लेकिन दुकान बंद होने के कारण वह वापस घर वापस रही थी। दोपहर करीब 3 बजे कच्चे घेर में पहुंची तो पीछे से आए 2 लड़के उसके हाथ से पर्स छीन कर मौके से भाग गए थे। उसे पर्स में मोबाइल और 500 रुपए कैश थे। पुलिस ने थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज किया था।

छीना गया सामान बरामद इस मामले की जांच करते हुए CIA-2 ने आरोपी मोहित कुमार व कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने छीना गया मोबाइल, पर्स व नगदी बरामद की। कोर्ट के आदेश से पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular