Thursday, June 26, 2025
Thursday, June 26, 2025
Homeहरियाणाकुरुक्षेत्र में होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग: कार का शीशा टूटा, 14...

कुरुक्षेत्र में होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग: कार का शीशा टूटा, 14 राउंड फायर कर भागे बदमाश; पुलिस कर रही जांच – Kurukshetra News



घटनास्थल पर जांच करते DSP राजकुमार और फोरेंसिक टीम।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 पर होटल पर सुबह अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाश करीब 24 राउंड गोलियां चलाकर फरार हो गए। फायरिंग में एक स्विफ्ट कार समेत कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। बदमाशों ने होटल की रिसेप्शन

.

बाहर गाड़ियों पर फायरिंग कुछ देर बाद दोनों बदमाश होटल से बाहर आए और बाहर आकर भी फायरिंग कर दी। यहां बदमाशों ने गाड़ियों को अपना निशाना बनाया। इसमें एक स्विफ्ट समेत 3 गाड़ियों के शीशे टूट गए। बदमाशों ने यहां पर 13-14 राउंड फायरिंग की। इसके बाद आरोपी बुलेट पर फरार हो गए।

पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना पाकर CIA और डीएसपी रामकुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। होटल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच की कर रही है। पुलिस ने रिसेप्शन पर पर्ची को भी कब्जे में लिया है।

हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं………



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular