Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeहरियाणाकुरुक्षेत्र में 28 नवम्बर से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव: 15 दिसम्बर तक...

कुरुक्षेत्र में 28 नवम्बर से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव: 15 दिसम्बर तक चलेगा; तंजानिया देश व उड़ीसा राज्य स्तरीय पार्टनर होंगे – Kurukshetra News



अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर हुई बैठक।

कुरूक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन 28 नवंबर से 15 दिसंबर तक किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर सोमवार को कुरूक्षेत्र डेवलपमेंट बोर्ड (केडीबी) की बैठक पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा की अध्यक्षता में हुई।

.

पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 5 दिसम्बर से 11 दिसम्बर तक आयोजित होंगे।

उन्होंने बताया कि सीआरसी फण्ड के तहत 50 रेहड़ियां पात्र लोगों के लिए उपलब्ध करवाई जाएंगी। ताकि वह इन रेहड़ियों के माध्यम से अपने उत्पादों को यहां पर बेच सकें। इसके साथ-साथ यातायात की दृष्टि से व्यापक प्रबंध किए जाएंगे। वर्ष 2016 से प्रदेश सरकार ने गीता महोत्सव को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाने की शुरुआत की है, तब से हरियाणा का नाम देश-विदेश में विख्यात हुआ है।

तंजानिया पार्टनर देश और उड़ीसा पार्टनर राज्य होंगे

इस बार महोत्सव में तंजानिया पार्टनर देश होगा तथा उड़ीसा पार्टनर राज्य होगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता की दृष्टि से शहर में विशेष तौर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। ताकि देश-विदेश से आने वाले आगन्तुकों को किसी प्रकार की अव्यवस्था का सामना ना करना पड़े।

पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर क्राफ्ट और सरस मेले का भी आयोजन होगा। इस संदर्भ में जल्द ही प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों द्वारा स्टॉल निर्धारित कर दिए जाएंगे।

सीसीटीवी से होगी निगरानी

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक प्रबंध होंगे तथा आने जाने वालों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी। इस महोत्सव में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे तथा 48 कोस की परिधि में आने वाले स्थलों पर गीता महोत्सव से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में केडीबी के सीईओ पंकज सेतिया, केडीबी से सौरभ चौधरी आदि उपस्थित थे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular