Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeहरियाणाकुरुक्षेत्र में SYL से युवक का शव बरामद: 3 हफ्ते पुराना...

कुरुक्षेत्र में SYL से युवक का शव बरामद: 3 हफ्ते पुराना शव; नहीं हुई पहचान; गले में मिली मोतियों की माला – Kurukshetra News



नहर से शव को बाहर निकालते गोताखोर प्रगट सिंह व अन्य

कुरुक्षेत्र के किरमिच गांव के निकट सतलुज-यमुना लिंक (SYL) से एक युवक का शव बरामद हुआ। गोताखोर प्रगट सिंह ने शव को नहर से निकालकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान करने की कोशिश की, मगर पहचान न होने पर उसे 72 घंटे के लिए

.

गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि उनको किरमिच और कैंथला के बीच SYL में एक शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो झाड़ियों के बीच में ,एक शव फंसा हुआ है। उन्होंने डायल-112 पुलिस को मौके पर बुलाकर शव को उनके हवाले कर दिया।

बताया कि शव करीब 3 हफ्ते पुराना लग रहा है। शरीर पर कहीं कोई चोट का निशान नहीं है। इसने काला कोट, ग्रे कलर की पेंट और चैकदार कमीज डाली हुई है। पेंट में बेल्ट की जगह रस्सी डाली हुई थी। इसके गले में एक सफेद मोतियों की माला मिली है। पंजाब में कहीं से यह शव बहकर यहां तक आया होगा। प्राथमिक जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। युवक की उम्र 30-35 साल लग रही है।

72 घंटे बाद होगा पोस्टमॉर्टम अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। इसलिए थाना केयूके पुलिस 72 घंटे बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराएगी। फिलहाल पुलिस पंजाब समेत आसपास जिलों की पुलिस से शव की शिनाख्त की कोशिश कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से युवक की मौत की वजह सामने आएगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular