Friday, April 18, 2025
Friday, April 18, 2025
Homeहरियाणाकुरूक्षेत्र में अमेरिका भेजने के नाम पर 13.58 लाख ठगे: 35...

कुरूक्षेत्र में अमेरिका भेजने के नाम पर 13.58 लाख ठगे: 35 लाख में हुई थी डील, दुबई-सर्बिया भेजा, दंपती गिरफ्तार – Pipli News



कुरुक्षेत्र जिला पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक दंपती को गिरफ्तार किया है। आरोपी मनिंद्र पाल और उनकी पत्नी लुधियाना के रहने वाले हैं। शिकायतकर्ता बलकार सिंह ने बताया कि उनके बेरोजगार बेटे जतिंद्र सिंह को अमेरिका भेजने के लिए आरो

.

पहले दुबई और फिर सर्बिया भेज दिया

पीड़ित ने आरोपियों को किश्तों में 4.58 लाख रुपए बैंक खाते में जमा करवाए। आरोपियों ने जतिंद्र को पहले दुबई और फिर सर्बिया भेज दिया। इसके बाद आरोपियों ने 10 लाख रुपए और मांगे, जिसमें से पीड़ित ने 9 लाख रुपए नकद दे दिए। बाद में जतिंद्र का फोन आया कि उसे वहां परेशान किया जा रहा है और गैरकानूनी तरीके से बॉर्डर क्रॉस करवाने की कोशिश की जा रही है।

पैसे वापस मांगने पर मिली धमकी

जब पीड़ित ने आरोपियों से पैसे वापस मांगे या बेटे को अमेरिका भेजने की बात की, तो उन्होंने धमकी दे दी। थाना शहर पेहवा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। प्रभारी उप निरीक्षक जान पाल की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। कुल मिलाकर आरोपियों ने 13.58 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular