अनुज कौशिक | जालौन10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जालौन में पड़ोसी महिला को कई महिलाओं ने मिलकर पीटा।
जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुड़ा खास में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में कई महिलाओं ने मिलकर एक महिला की पिटाई की।
मामला सड़क किनारे कूड़ा डालने को लेकर शुरू हुआ। एक महिला ने पड़ोस की महिला के मकान के बगल में कूड़ा डाल दिया। इस पर पड़ोसी महिला ने कूड़ा हटाने को कहा। बात बढ़ने पर दोनों में विवाद होने लगा।
विवाद के दौरान कई अन्य महिलाएं भी वहां आ गईं। इन महिलाओं ने कूड़ा डालने वाली महिला को घेर लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित महिला मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन कोई बचाने नहीं आया। इस दौरान एक युवक भी महिलाओं के साथ मिलकर पीड़िता की पिटाई करता दिखा।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मारपीट में शामिल महिलाओं की पहचान करने में जुटी है।