महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सभी सनातनी चाहते हैं कि जिस तरह केशव वाटिका का ताला खुलवाया था, उसी तरह कृष्ण कूप की पूजा का पूर्ण अधिकार उस बस्ती के अलावा समस्त देश-विदेश के सनातनियों को भी मिले
बासोड़ा पर मथुरा की शाही ईदगाह में मौजूद कृष्ण कूप में पूजा करने की मांग करते हुए श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र भेजा है। भेजे हुए पत्र में लिखा है कि जैसे श्री कृष्ण जन्मस्थान के
.
कड़ी सुरक्षा में होती है पूजा
श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कृष्ण कूप की पूजा श्री कृष्ण जन्मभूमि के समीप रहने वाले हिंदू सनातनी हजारों सालों से करते आ रहे हैं , जिसका ईदगाह पक्ष के लोग हर बार विरोध करते हैं। पिछली वर्ष भी विशेष सुरक्षा के घेरे में जन्मभूमि के समीप रहने वाले हिंदुओं को कृष्ण कूप की पूजा कराई गई थी। जबकि उस बस्ती के अलावा अन्य सनातनी हिंदू हर बार कृष्ण कूप की पूजा से वंचित है। सभी सनातनी हिंदुओं को कृष्ण कूप के पूजा की अनुमति दी जाए, जिसकी सनातनी हिंदू लंबे समय से मांग करते चले आ रहे हैं।
पिछली वर्ष भी विशेष सुरक्षा के घेरे में जन्मभूमि के समीप रहने वाले हिंदुओं को कृष्ण कूप की पूजा कराई गई थी
शाही ईदगाह में मौजूद है कृष्ण कूप
महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कृष्ण कूप शाही ईदगाह की सीढ़ियों के पास स्थित है। ईदगाह पक्ष के लोग कृष्ण कूप पर अपना पूर्ण को अधिकार में लेना चाहते हैं। इसीलिए वह उसका विरोध करते हैं। इस कृष्ण कूप का निर्माण भगवान श्री कृष्ण के प्रपौत्र वज्रनाभ ने कराया था। किसी समय इस कूप के पवित्र जल से भगवान केशव देव का स्नान और पूजन किया जाता था। और केशव वाटिका से फूल भगवान को अर्पित किए जाते थे।

कृष्ण कूप शाही ईदगाह की सीढ़ियों के पास स्थित है
24 साल बाद खोली गई केशव वाटिका
महेंद्र प्रताप सिंह का दावा है इसके तमाम ऐतिहासिक और धार्मिक साक्ष्य पुस्तकों में मौजूद है। जिस तरीके से 24 साल तक श्री कृष्ण जन्म स्थान की केशव वाटिका बिना किसी आदेश के बंद रही थी और उसे पूरी तरह उजाड़ दिया गया था। उसे सरकार के आदेश पर 24 साल बाद हिंदू श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया था। आज उसमें होली का उत्सव बड़ी धूमधाम से होता है। जिसके लिए हर सनातनी हिंदू आप पर गर्व करता है।

महेंद्र प्रताप सिंह का दावा है इसके तमाम ऐतिहासिक और धार्मिक साक्ष्य पुस्तकों में मौजूद है
कृष्ण कूप पर नहीं है रोक का कोई आदेश
महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सभी सनातनी चाहते हैं कि जिस तरह केशव वाटिका का ताला खुलवाया था, उसी तरह कृष्ण कूप की पूजा का पूर्ण अधिकार उस बस्ती के अलावा समस्त देश-विदेश के सनातनियों को भी मिले। कृष्ण कूप की पूजा पर रोक का अब तक कोई लिखित आदेश नहीं है।