Saturday, May 3, 2025
Saturday, May 3, 2025
Homeबिहारकेंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से क्षेत्र में चौतरफा विकास हुआ:...

केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से क्षेत्र में चौतरफा विकास हुआ: मंत्री लेशी सिंह – Purnia News



.

समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों में विश्वास रखती हूं। ये बातें खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री सह धमदाहा विधायक लेशी सिंह ने केनगर प्रखंड के बनभाग चूनापुर पंचायत में 4 योजनाओं का शिलान्यास के मौके पर कहीं। वार्ड-1 में पंद्रहवीं वित्त आयोग की टाइड योजना के तहत कब्रिस्तान से जनाजागाह तक जाने वाली सड़क के पक्कीकरण का शिलान्यास किया गया। इसके अलावा पंचायत सरकार भवन, चूनापुर घाट के पास छठ घाट निर्माण और एक सार्वजनिक शौचालय का भी शिलान्यास किया।

मंत्री ने कहा कि 2010 में परिसीमन के बाद यह पंचायत क्षेत्र धमदाहा विधानसभा में जुड़ा। तभी से इस क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम कर रही हूं। सड़क, पुल-पुलिया, बिजली, खेल मैदान, विद्यालय और माता कामाख्या स्थान को झाकोठी में पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का कार्य किया है।मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता पार्टी संगठन की रीढ़ हैं। कार्यक्रम को जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष उदय शुक्ला, कामाख्या भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश कौशिक, संतोष मिश्रा, पंचायत अध्यक्ष गणेश मंडल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मो. मुर्तजा, पंचायत समिति सदस्य कुमारी शबनम, मो. आलम, विद्यापति मिश्र, बमबम झा, रेणु झा, मो. सलाम, मो. इसरायल, बरुण साह, मो. सगीर, नौशाद, श्यामलाल और महताब आलम ने भी संबोधित किया।

भास्कर न्यूज। पूर्णिया जिला के राजेश कुमार केशरी को जदयू व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है है। उनके मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओं और संगठन के सदस्यों ने बधाई दी है। वहीं इस जिम्मेदारी के लिए राजेश केशरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति कोटि-कोटि आभार जताया। उन्होंने पार्टी के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक विधान पार्षद ललन सरीफ, परिवहन मंत्री शीला मंडल, प्रदेश अध्यक्ष और शीर्ष नेतृत्व का भी धन्यवाद किया। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता से काम करेंगे।राजेश केशरी को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष मनोज मंडल, ओम प्रकाश पोद्दार, नरेन्द्र मंडल, राजा सिन्हा, शंकर तमबोली, विजय सिन्हा, गगन जयपुरियार, अशोक साह, निर्मल सह, रूपम कुमारी और ज्योति रॉय सहित जदयू के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular