Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeदेशकेजरीवाल का ऐलान-2 दिन बाद CM पद से इस्तीफा दूंगा: जब...

केजरीवाल का ऐलान-2 दिन बाद CM पद से इस्तीफा दूंगा: जब तक जनता फैसला नहीं सुनाएगी, तब तक कुर्सी पर नहीं बैठूंगा


नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने CM पद छोड़ने की घोषणा कर दी है। तिहाड़ से 13 सितंबर को रिहा होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को पहली बार आम आदमी पार्टी के ऑफिस पहुंचकर कार्यकर्ता को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उनके साथ AAP नेता मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और आतिशी भी मौजूद हैं।

केजरीवाल ने कहा- आज एक किताब लेकर आया हूं। यह भगत सिंह की जेल डायरी। भगत सिंह के बाद आजादी के बाद एक क्रांतिकारी मुख्यमंत्री जेल गया। मैंने सिर्फ एक खत एलजी को लिखा। 15 अगस्त को दिल्ली सरकार का मुख्यमंत्री झंडा फहराता है। 3 दिन पहले एलजी को चिट्ठी लिखी कि मेरी जगह आतिशी जी को झंडा फहराने की इजाजत मिले। ये चिट्ठी एलजी तक नहीं पहुंचाई गई। मुझे वॉर्निंग भी दी गई कि दूसरी बार एलजी साहब को चिट्ठी लिखने की हिम्मत की तो आपकी जो फैमिली मुलाकात है, उसे बंद कर दिया जाएगा।

लाइव अपडेट्स

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केजरीवाल बोले- अंग्रेजों ने नहीं सोचा था कि अतना अत्याचारी शासक आएगा

अंग्रेजों ने भी नहीं सोचा होगा कि आजादी के अंग्रेजों से भी ज्यादा क्रूर और अत्याचारी शासक आएगा। भगत सिंह और बटुकेश्वर ने असेंबली में बम फेंका था। दोनों को एक ही जेल में अगल-बगल वाली कोठरी में रखा गया था। उन्होंने बटुकेश्वर की बहन प्रमिला को खत लिखा था- कल रात बटु को किसी दूसरी जेल में भेज दिया गया है। उनकी जुदाई मेरे लिए असहनीय हो रही है। आज पहला दिन है, जब मेरे लिए हर मिनट बोझ हो गया है। सगे भाई से भी ज्यादा प्रिय थे।

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शराब नीति केस- केजरीवाल 156 दिन जेल में बिता चुके

शराब नीति केस में भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में केजरीवाल को 13 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी थी। उन्हें CBI ने 26 जून को गिरफ्तार किया था। इसके पहले केजरीवाल को ED ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। 10 दिन की पूछताछ के बाद 1 अप्रैल को तिहाड़ जेल भेजा गया। 10 मई को 21 दिन के लिए लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए रिहा किया गया। ये रिहाई 51 दिन जेल में रहने के बाद मिली थी। 2 जून को केजरीवाल ने तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया था। इस तरह से वे 156 दिन जेल में बिता चुके हैं।

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केजरीवाल की जमानत पर कोर्ट की शर्तें

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली शराब नीति केस में अब तक क्या-क्या हुआ



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular