केदारनाथ के पास गौरीकुंड में रविवार सुबह करीब 5:20 बजे हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इसमें पायलट समेत सभी 7 यात्रियों की मौत हो गई है। पायलट राजवीर सिंह चौहान जयपुर के रहने वाले थे।
.
वे आर्मी से लेफ्टिनेंट कर्नल की पोस्ट से रिटायर्ड हुए थे। सिंह करीब 14 साल तक आर्मी में रहे। पायलट सिंह करीब 4 महीने पहले ही जुड़वां बच्चों के पिता बने थे।
क्रैश में इन लोगों की मौत हुई
1. राजवीर सिंह (पायलट) 2. विक्रम रावत (बीकेटीसी निवासी, रासी, ऊखीमठ) 3. विनोद देवी (उत्तर प्रदेश) 4. तृष्टि सिंह (उत्तर प्रदेश) 5. राजकुमार सुरेश (गुजरात) 6. श्रद्धा जयसवाल (महाराष्ट्र) 7. राशि (महाराष्ट्र)
अब देखिए हादसे से जुड़े PHOTOS…

गौरीकुंड में हुए हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है उनकी बॉडी रिकवर करने की कोशिश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार गौरकुंड के जंगल में जहां एक्सीडेंट हुआ वो काफी दुर्गम एरिया है। इसलिए रेस्क्यू करने में काफी परेशानी हो रही है।
हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं….