Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeदेशकेरल में सिंगापुर के कार्गो शिप में आग लगी: 22 क्रू...

केरल में सिंगापुर के कार्गो शिप में आग लगी: 22 क्रू मेंबर्स में से 5 घायल, 4 लापता; इंडियन कोस्ट गार्ड के 6 शिप रेसक्यू में जुटे


कोच्चि4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिंगापुर का कार्गो शिप 7 जून को श्रीलंका के कोलंबो पोर्ट से मुंबई के लिए रवाना हुआ था।

केरल के कोच्चि में सिंगापुर के कार्गो शिप MV WAN HAI 503 में सोमवार सुबह आग लग गई। कार्गो श्रीलंका के कोलंबो पोर्ट से 7 जून को रवाना हुआ था। इसे 10 जून को नवी मुंबई के जवाहरलाल नेहरू पोर्ट (न्हावा शेवा पोर्ट) पहुंचना था।

इंडियन कोस्ट गार्ड के मुताबिक घटना के दौरान कार्गो पर 18 क्रू मेंबर्स सवार थे। इनमें से 4 मेंबर्स लापता बताए जा रहे हैं, 5 घायल हैं। न्यू मंगलौर के पास इंडियन कोस्ट गार्ड के शिप- राजदूत, अर्नवेश, सचेत, समुद्र प्रहरी, राजदूत और सी-144 रेस्क्यू में जुटे हैं।

इंडियन नेवी का INS सूरत भी ऑपरेशन में शामिल है। कोच्चि के नेवी एयर स्टेशन INS गरुड़ से नेवी डोर्नियर प्लेन की मदद की लेने की तैयारी की जा रही है।

डिफेंस के अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार सुबह 10.30 मुंबई मैरीटाइम ऑपरेशन सेंटर ने कोच्चि के मैरीटाइम अधिकारियों के कार्गो में आग लगने की जानकारी दी थी। पहले धमाके की बात कही गई थी, लेकिन ऐसा नहीं है। कार्गो के अंडर डेक में आग लगी है। वह अभी भी समुद्र में बह रहा है।

कार्गो में लगी आग की 2 तस्वीरें…

सिंगापुर फ्लेग वाला कार्गो शिप MV WAN HAI 503 270 मीटर लंबा और 12.5 मीटर चौड़ा है।

सिंगापुर फ्लेग वाला कार्गो शिप MV WAN HAI 503 270 मीटर लंबा और 12.5 मीटर चौड़ा है।

सिंगापुर का ये कार्गो शिप 7 जून को कोलंबो पोर्ट से रवाना हुआ था। इसे 10 जून को मुंबई पहुंचना था।

सिंगापुर का ये कार्गो शिप 7 जून को कोलंबो पोर्ट से रवाना हुआ था। इसे 10 जून को मुंबई पहुंचना था।

केरल में ही लाइबेरिया का कार्गो शिप डूबा था

केरल में कोच्चि तट पर लाइबेरिया का कार्गो शिप MSC एल्सा 3 डूबा था। इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) और नेवी ने सभी 24 क्रू मेंबर्स का रेस्क्यू किया था। शिप पर लदे 640 कंटेनर्स में कैल्शियम कार्बाइड, डीजल, फर्नेस ऑयल समेत कुछ खतरनाक केमिकल्स भरे थे।

शिप 23 मई को केरल के ही विझिनजाम पोर्ट से कोच्चि के लिए रवाना हुआ था। 24 मई की दोपहर करीब 1:25 बजे कोच्चि तट से 38 समुद्री मील की दूरी पर करीब 26 डिग्री तक झुकने की खबर दी गई थी। इमरजेंसी की सूचना मिलते ही कोच्चि में ICG के मरीन रेस्क्यू सब सेंटर (MRSC) ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था।

24 मई की शाम तक रूस, यूक्रेन, जॉर्जिया और फिलीपींस के 24 क्रू मेंबर्स में से 21 का रेस्क्यू किया गया था। तीन सीनियर क्रू मेंबर शिप को डूबने से बचाने की कोशिश के लिए शिप पर ही रहे थे। हालांकि, शिप का झुकाव बढ़ता रहा और आज वह डूब गया था। इससे पहले ही नेवी शिप INS सुजाता ने बाकी 3 क्रू मेंबर्स को भी बचा लिया था।

शिप डूबने और रेस्क्यू की 3 तस्वीरें…

24 मई की शाम शिप करीब 26 डिग्री तक एक तरफ झुक गया था।

24 मई की शाम शिप करीब 26 डिग्री तक एक तरफ झुक गया था।

कोस्टगार्ड ने 24 मई की देर शाम तक 21 क्रू मेंबर्स का रेस्क्यू किया था।

कोस्टगार्ड ने 24 मई की देर शाम तक 21 क्रू मेंबर्स का रेस्क्यू किया था।

25 मई की सुबह शिप में बचे 3 और सीनियर क्रू मेंबर का भी रेस्क्यू किया गया था।

25 मई की सुबह शिप में बचे 3 और सीनियर क्रू मेंबर का भी रेस्क्यू किया गया था।

……………………

समुद्री जहाज से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

केरल में 640 कंटेनर्स वाला जहाज कैसे डूबा, कैल्शियम कार्बाइड समेत कई खतरनाक केमिकल्स मौजूद; समुद्र में मिले तो क्या होगा

कच्चे आम से भरे एक कमरे में कैल्शियम कार्बाइड का छोटा सा टुकड़ा रख दीजिए। इससे निकली खतरनाक एसिटिलीन गैस 2-3 दिनों में पूरे कमरे के आम पका देगी। जिस कैल्शियम कार्बाइड का एक टुकड़ा इतना घातक है, उससे भरे 12 विशाल कंटेनर्स भारत के पास समुद्र में गिरे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular