Friday, March 14, 2025
Friday, March 14, 2025
Homeदेशकेरल में 90 मिनट में 3 लूट, फिल्मी फॉर्मूला अपनाया: डकैती...

केरल में 90 मिनट में 3 लूट, फिल्मी फॉर्मूला अपनाया: डकैती में इस्तेमाल कार कंटेनर में छिपाई, पुलिस ने 12 किमी तक पीछा करके पकड़ा


त्रिशूर11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

डकैती के आरोपियों ने लूट में इस्तेमाल कार को कंटेनर ट्रक में छिपा दिया था।

केरल के त्रिशूर में एक गिरोह ने शुक्रवार (27 सितंबर) को महज 90 मिनट के अंदर तीन ATM से करीब 70 लाख रुपए लूटे। डकैती के बाद ये लोग दो ग्रुप बनाकर भाग निकले। लेकिन 7 घंटे के अंदर केरल और तमिलनाडु पुलिस ने डकैती के पैसों समेत फिल्मी अंदाज में गिरोह को पकड़ लिया।

हरियाणा के इस गिरोह ने सबसे पहले त्रिशूर के मप्रानम के ATM से 35 लाख रुपए लूटे। इसके बाद वे शोरनूर रोड पर SBI के ATM पहुंचे, जहां से 9.5 लाख रुपए लूटे। तीसरी लूट SBI की कोलाझी ब्रांच के ATM में की। जहां से 25 लाख रुपए लूटे।

हालांकि इस दौरान लूट के पैसे लेकर भाग रहा एक आरोपी मारा गया, एक के पैर में गोली लगी है। बाकी 5 पुलिस की हिरासत में हैं। आरोपियों की गोली से 2 पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं।

इस पूरे घटनाक्रम का सबसे हैरान करने वाला पहलू कंटेनर में छिपाई गई कार थी। जिसमें 2 आरोपी भी छिपकर बैठे थे। इस बारे में पुलिस को भी तब पता चला, जब वे कंटेनर को पुलिस स्टेशन ले जा रहे थे।

केरल में डकैती के बाद जांच फॉरेंसिक टीम जांच करने के लिए पहुंची थी।

केरल में डकैती के बाद जांच फॉरेंसिक टीम जांच करने के लिए पहुंची थी।

इस फिल्मी डकैती को सिलसिलेवार पढ़िए…

  • शुक्रवार की रात 2.30 बजे से 4 बजे के बीच एक गिरोह ने केरल के त्रिशूर में मप्रानम, कोलाझी और शोरनूर से तीन ATM से 70 लाख रुपए लूट लिए।
  • इन लोगों ने ATM को गैस कटर से काटा। CCTV के जरिए पहचान न हो सके, इसके लिए कैमरों पर स्प्रे पेंट लगा दिया। पैसे एक बैग में भरकर भाग निकले।
  • प्लानिंग के मुताबिक 2 लोग कार में, बाकी कंटेनर में बैठकर निकले। इन लोगों ने त्रिशूर-कोयंबटूर हाईवे पर कार को कंटेनर के अंदर छिपा दिया।
  • त्रिशूर पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर डकैतों की कार पहचान करने के लिए गाड़ियों की चेकिंग शुरू की। उन्हें राजस्थान के नंबर वाले कंटेनर पर शक हुआ।
  • संघुगिरी टोल गेट पर बढ़ रहे कंटेनर को लेकर तमिलनाडु पुलिस को खबर दी गई। इस बीच सन्नासियापट्टी में बाइक को टक्कर मार दी। एक कार को 250 मीटर तक घसीटा।
गिरोह ने केरल में लूट में इस्तेमाल कार को एक कंटेनर में लोड कर दिया था, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके।

गिरोह ने केरल में लूट में इस्तेमाल कार को एक कंटेनर में लोड कर दिया था, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके।

  • सुबह 9 बजे पुलिस ने बताया नमक्कल के कोमारापालयम में एक कंटेनर ट्रक ने पुलिस बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की है। पुलिस ने उसका 12 किमी तक उसका पीछा किया।
  • पुलिस ने जब कंटेनर को रोका को रोका तो उसके केबिन में 5 लोग मिले। ट्रक को जब्त करने के बाद वेप्पादाई पुलिस स्टेशन ले जाने लगे। इस बीच उन्हें अंदर से आवाजें सुनाई दीं।
  • ट्रक रुकवाने पर उसमें 2 लोग, क्रेटा कार और पैसों से भरा बैग मिला। एक शख्स ने कंटेनर चला रहे शख्स को पैसे लेकर भागने कहा। दोनों ने पुलिस पर हमला किया।
  • पुलिस को उन्हें भागने से रोकने के लिए दोनों पर गोली चलानी पड़ी। ड्राइविंग कर रहे शख्स की मौत हो गई, जबकि दूसरे आरोपी के पैर में गोली लगी।

पकड़े गए गिरोह के लोग हरियाणा के पलवल के तमिलनाडु-केरल पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में पकड़े गए सभी आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं। जो कंटेनर ट्रक जब्त हुआ है, वह राजस्थान के रजिस्ट्रेशन वाला है। इसे बेंगलुरु से किराए पर लिया गया था। आरोपियों के नाम जमालुद्दीन हमीद, अजार अली, बी मुबारिक, एल साबिर खान, एस शौकीन, इरफान, मोहम्मद इकराम हैं। जमालुद्दीन मारा गया है।

3 राज्यों में ATM लूटे, सब जगह एक ही फॉर्मूला पुलिस ने बताया कि तिरुवल्लूर, आंध्र प्रदेश और हैदराबाद में भी इसी तरह की लूट की घटनाएं हुईं। इनकी रणनीति हमेशा एक जैसी ही होती थी। गिरोह सुबह-सुबह काम को अंजाम देता था। CCTV कैमरों को स्प्रे करता और पैसे लेकर भाग जाता। कई बार वे ATM भी अपने साथ ले जाते और बाद में सुनसान इलाकों में उन्हें तोड़ देते।

2021 में कन्नूर में भी इसी तरह के गिरोह का पुलिस ने ऐसे ही गिरोह का भंडाफोड़ किया था। जिससे क्लू लेकर पुलिस ने इस मामले को सुलझाया।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular