जांच के लिए ब्यूटी पार्लर पर पहुंची पुलिस
कैथल के पूंडरी में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने ही भाभी पर फायरिंग के लिए देवर को असलहा उपलब्ध करवाया था। आरोपी की पहचान गांव बहु समाना जिला कुरुक्षेत्र निवासी करण उर्फ कप
.
सैलून पर काम करता था आरोपी
गुरु ब्रहमानन्द कॉलोनी पूंडरी में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला उर्मिला की शिकायत अनुसार वह पिछले 8/9 साल से अपनी पति व देवर मंजीत के साथ हेयर सेलून व ब्यूटी पार्लर चलाती है। 4/5 साल पहले उसके पति के चाचा का लड़का बीरबल उनके सैलून पर काम करता था। जिसके आपराधिक काम करने की वजह से कई बार पुलिस द्वारा पकड़ा गया था, जिससे उन्होंने बीरबल को दुकान से हटा दिया था।
रंजिश रखता था आरोपी
इसकी वजह से वह उनसे रंजिश रखने लगा व कई बार उसने उनसे झगड़ा भी किया। 21 मार्च दोपहर करीब 1.30 बजे बीरबल उनके सैलून पर आया तथा उसने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, शोर सुनकर उसका देवर मंजीत भी वहां आ गया। इसी दौरान बीरबल ने पिस्टल निकालकर जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग की। गोली उसकी गर्दन को छूकर निकल गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।
मामले में पहले ही आरोपी बीरबल सहित 3 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपी करण ने बीरबल को यूपी से असला दिलवाने में मदद की थी। आरोपी इससे पूर्व किसी अन्य मामले में कुरुक्षेत्र जेल में बंद था, जिसकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी का 2 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।