भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली का स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी और अन्य।
कैथल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने व्यापारी पंकज गुप्ता के जगदम्बा राइस मिल जींद रोड कैथल पर ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने हरियाणा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और विपक्ष पर निशाना साधा।
.
मोहनलाल बडोली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार जनहित में उत्कृष्ट कार्य कर रही है, जिससे प्रदेश की जनता खुश है। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष के पास सरकार की आलोचना करने के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है। क्योंकि सरकार ने हर वर्ग के लिए सकारात्मक कदम उठाए हैं।
सरकार की उपलब्धि गिनाई
बडोली ने कहा कि ऑनलाइन तबादला नीति लागू करना, किसानों को उनकी फसलों के उचित दाम सुनिश्चित करना, प्राकृतिक आपदाओं के दौरान प्रभावित लोगों को मुआवजा प्रदान करना, ये सरकार के अच्छे कदम हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सरकार के कार्यों से संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनों के लिए काम करती है, जबकि भाजपा के लिए पूरा देश व प्रदेश अपना है, जिनके हित में काम किए जाते हैं।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, पूर्व विधायक लीला राम, जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़, भाजपा नेता विनोद कठवाड़, तुषार ढांडा, उमेश शर्मा और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
शोक व्यक्त करने पहुंचे
इससे पहले, मोहनलाल बडोली ने प्यौदा रोड पर रहने वाले सतपाल क्योड़क के बेटे के निधन और भाजपा युवा नेता संजय भारद्वाज के भाई के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।