Thursday, June 12, 2025
Thursday, June 12, 2025
Homeहरियाणाकैथल में मकान से 3.80 लाख के गहने चोरी: अपने पिता...

कैथल में मकान से 3.80 लाख के गहने चोरी: अपने पिता की बरसी पर गई थी महिला, वापस आई तो बिखरा मिला सामान – Kaithal News



कैथल की महादेव कॉलोनी में चोर एक मकान से 3 लाख 80 हजार रुपए के गहने, नकदी और जरूरी दस्तावेज चोरी कर ले गए। इस दौरान मकान की मालकिन अपने पिता की बरसी पर मायके गई हुई थी। चोरों ने गेट का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। इस संबंध में महिला ने शहर थाना म

.

पार्लर की दुकान में भी चोरी

महादेव कॉलोनी कैथल निवासी नीरू बाला ने शहर थाना में शिकायत दी कि 6 जून को वह अपनी बेटी के साथ अपने मायके गई हुई थी। उसके पिता की 7 जून को बरसी थी। अब वह अपने घर वापस आई तो मकान का मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। उसकी पार्लर की दुकान को चैक किया तो सारा सामान बिखरा हुआ था। मकान के ऊपर लगा कुंडा टूटा हुआ था।

ये सामान हुआ चोरी

चोर उसके घर में बने स्टोर में रखी अलमारी से जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। सामान में 20 ग्राम सोने की चेन, चांदी की पायल, एक जोड़ी सोने की बाली, चांदी के 5 सिक्के, सोने के रिंग, कोका, ब्रेसलेट, बैंक की कापी, 10 हजार रुपए व जरूरी दस्तावेज शामिल हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि चोरी की घटना से उसे करीब 3 लाख 80 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।

शहर थाना एसएचओ गीता ने बताया कि पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular