रुपए लेने के लिए आरोपियों द्वारा कार्यालय में बुलाए गए लोग
कैथल के चीका में कंपनी में रुपए लगाकर और मोटा मुनाफा कमाले का लालच देकर तीन आरोपियों ने एक करोड छत्तीस लाख रुपए हड़प लिए। मामले में आरोपियों द्वारा 18 लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया। जब उन्होंने मुनाफे को छोड़ अपनी मूल राशि वापस मांगी तो आरोपियों ने
.
चीका, कुरुक्षेत्र व करनाल में बनाए ऑफिस
कैथल के गांव थेह बनेडा निवासी जगसीर व कुरुक्षेत्र के गांव स्योंसर निवासी जसविंद्र की शिकायत पर चीका थाना में दर्ज मामले के अनुसार कुरुक्षेत्र निवासी गौरव प्रताप राणा, कुरुक्षेत्र के गांव सुखी सराय निवासी रामशरण भारद्वाज व धोबी मोहल्ला कुरुक्षेत्र निवासी दिनेश मेहता ने M/s Meta F Pvt Ltd के नाम से एक कंपनी बनाई। आरोपियों ने चीका, कुरुक्षेत्र व करनाल में अपने कार्यालय बना लिए। अगस्त 2022 में उनके एक जानकार ने उन्हें आरोपियों से मिलवाया। इस पर आरोपियों ने कहा कि उनकी फर्म M/s Meta F Pvt Ltd के नाम से है और इस फर्म के नाम से वे प्रोपर्टी इन्वेस्टमेंट, शेयर मार्किट, ब्रोकर हाउस, क्रिप्टो रोड कन्स्ट्रक्शन व केडिया कैपिटल ब्रोकर हाउस आदि काम करते हैं। इसमें काफी मुनाफा है।
4 से 5 प्रतिशत प्रतिमाह ब्याज का दिया झांसा
आरोपियों ने कहा कि इसमें आप जितना पैसा लगाओगे, उस पर आपको 4 से 5 प्रतिशत प्रतिमाह ब्याज देंगे। जो आपका मूल पैसा होगा वह भी वापस दिया जाएगा। जसविन्द्र सिंह ने उनकी बातों पर विश्वास कर लिया और चार लाख रुपए फर्म M/s Meta F Pvt Ltd में लगा दिए। आरोपियों ने शुरू में उसे अच्छा ब्याज देकर विश्वास में ले लिया। बाद में उसने अपने जानकार जगसीर को आरोपियों ने मिलवाया। उन्हाेंने जगसीर को पैसे डबल करने का झांसा देकर पांच लाख पचास हजार रुपए दे दिए।
इनसे लगवाए पैसे
उसके बाद आरोपियों के कहने पर उन्होंने अपने जानकार अमरीक सिंह, लक्ष्मण सिंह, बसन्त, सत्यवान, बलबीर सिंह, हरप्रीत सिंह, राजपाल, आकाश, सतपाल, दिलबाग राणा, संदीप, गुरतेज, ज्ञान, नरेश, सुनील व चरणा से बातचीत की और एक करोड छत्तीस लाख रुपए कंचनी में लगवा दिए। कुछ राशि नकद दे दी। आरोपियों ने और पैसे लगाने की बात कही और कम्पनी की कलायत में प्रोपर्टी होने का विश्वास देकर श्योरटी देने की बात कही। जब आरोपी और ज्यादा लोगों को इससे जोड़ने के लिए कहा तो उनको शक हुआ और अपनी मूल राशि वापस करने के लिए कहा। पहले तो आरोपी टाल-मटौल करते रहे, लेकिन बाद में उनका फोन उठाना बंद कर दिया।
कार्यालयों पर मिला ताला
वे अपने साथियों को लेकर चीका, कुरुक्षेत्र व करनाल में आरोपियों के कार्यालयों में गए तो वहां ताला लगा मिला। उन्होंने कंपनी के बारे में पता लगाया तो जानकारी मिली कि उनके सभी दस्तावेज जाली थे। जब वे आरोपियों के घर गए तो उनको जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही उनको औरतों से झूठे छेड़छाड़ व रेप के केस में फंसाने की दी जा रही है। ऐसा करके आरोपियों ने उनसे एक करोड छत्तीस लाख रुपए हड़प लिए। आरोपी अभी गुरुग्राम जैसे शहरों में ठगी के प्रयास में हैं और विदेश भाग सकते हैं।
चीका थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।