Monday, June 2, 2025
Monday, June 2, 2025
Homeहरियाणाकैथल में युवक ने खुद को लगाई आग: पुलिस ने दौड़कर...

कैथल में युवक ने खुद को लगाई आग: पुलिस ने दौड़कर बचाई जान, काम की तलाश में आया था – Pundri News



पुलिस ने गुरु ब्रह्मानंद चौक पहुंचकर बचाई युवक की जान।

कैथल में आज देर शाम एक युवक ने खुद को आग लगा ली। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और युवक को बचाया। घायल युवक को एक नागरिक की गाड़ी में कैथल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना पुंडरी में गुरु ब्रह्मानंद चौक की है।

.

मामले की जानकारी देते हुए सिपाही नयाब सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तब तक युवक आग से झुलस चुका था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक बाहर का रहने वाला है और रोजगार की तलाश में पुंडरी आया था।

पुलिस ने बताया कि अभी युवक की पहचान और आत्मदाह के कारणों की जांच की जा रही है। मामले की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular