Saturday, May 31, 2025
Saturday, May 31, 2025
Homeहरियाणाकैथल में रेप केस में पंचायत सचिव गिरफ्तार: होटल में 17...

कैथल में रेप केस में पंचायत सचिव गिरफ्तार: होटल में 17 साल की लड़की से की थी दरिंदगी, वेश्यावृत्ति करवाने का भी आरोप – Kaithal News



आरोपी पंचायत सचिव का फाइल फोटो।

कैथल शहर की एक कॉलोनी में नाबालिग लड़की से रेप के मामले में पुलिस ने पंचायत सचिव को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान पंचायत सचिव प्रवीन कुमार के रूप में हुई। प्रवीन गांव सजूमा का रहने वाला है।

.

बता दें कि फरवरी माह में शहर की एक नाबालिग लड़की ने पुलिस को ​शिकायत देकर प्रदीप क्योड़क व बलिंद्र सिणंद के ​खिलाफ एक होटल में ले जाकर रेप करने व वेश्यावृत्ति करवाने का आरोप लगाया था।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फिर लड़की ने बताया कि उसके साथ प्रवीन कुमार ने जबरन रेप किया था। सिविल लाइन थाने में तैनात एएसआई नीतू व एएसआई जगभान ने आरोपी प्रवीन से पैसे लेकर उसकी ​शिकायत पर कार्रवाई नहीं की।

उच्चाधिकारियों को दी शिकायत

लड़की ने ​शिकायत उच्चाधिकारियों को दी थी। जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने की। जांच में आरोप सही पाए गए तो एएसआई नीतू को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में नाबालिग लड़की के साथ लिव-इन-रिलेशन​शिप में रहने वाले युवक को भी गिरफ्तार कर लिया।

एएसआई और पंचायत सचिव था फरार

वहीं एएसआई जगभान सिंह व पंचायत सचिव फरार चल रहे थे। अब सिटी पुलिस ने आरोपी पंचायत सचिव प्रवीन कुमार को गांव कुतबपुर के निकट से गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया है।

डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि पंचायत सेक्रेटरी प्रवीन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर नाबालिग लड़की से रेप के आरोप हैं। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular