कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिसौड़ा गांव के पास सोमवार की रात एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान भोगा बिंद(52) के रूप में हुई है। बताया गया कि वो अपने खेत के पास बने चेंबर पर सो रहे थे। तभी अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर द
.
वहीं मंगलवार की सुबह जब मृतक का बेटा चेंबर पर पहुंचा तो उसने अपने पिता का शव देखा। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस को भी सूचित किया गया। सूचना पर पहुंचे मोहनिया के एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से दो खोखा बरामद किए गए हैं। पुलिस अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं लगा पाई है।
जांच में जुटी पुलिस
सिसौड़ा पंचायत के मुखिया प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि एक किसान की गोली मारकर हत्या की हुई है। उनके पांच बेटे और तीन बेटियां हैं। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।