Friday, June 20, 2025
Friday, June 20, 2025
Homeदेशकॉमेडियन कामरा पर 3 नए केस दर्ज: मुंबई पुलिस 2 बार...

कॉमेडियन कामरा पर 3 नए केस दर्ज: मुंबई पुलिस 2 बार समन जारी कर चुकी; मद्रास हाईकोर्ट ने 7 अप्रैल तक अग्रिम जमानत दी


मुंबई1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पैरोडी सॉन्ग विवाद के बाद शिवसेना शिंदे गुट के समर्थकों ने हैबिटेट कॉमेडी क्लब में जमकर तोड़फोड़ की।

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में तीन नए केस दर्ज किए गए हैं। ये केस महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को लेकर दिए गए विवादित बयान से जुड़े हैं।

मुंबई पुलिस की ओर से शनिवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, पहली शिकायत जलगांव की मेयर ने दर्ज करवाई है, जबकि बाकी दो केस नासिक के एक होटल व्यवसायी और बिजनेसमैन ने किए हैं।

मुंबई पुलिस कामरा को दो समन जारी कर चुकी है। उन्हें 31 मार्च को पेश होने के लिए कहा गया है। महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति ने 27 मार्च को उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस स्वीकार कर लिया है। आगे की कार्यवाही के लिए मामला विशेषाधिकार हनन समिति को भेज दिया गया है।

हालांकि, शुक्रवार को मद्रास हाईकोर्ट से 7 अप्रैल तक अग्रिम जमानत मिल गई। कुणाल ने याचिका में कहा था कि वह तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले के रहने वाले हैं। अगर मुंबई वापस आएंगे तो मुंबई पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। शिवसेना के कार्यकर्ताओं से उन्हें जान का खतरा है।

दरअसल, कुणाल कामरा ने एक स्टैंडअप कॉमेडी शो में पैरोडी की थी, जिसमें शिंदे को गद्दार कहा गया था। इसके खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है।

कॉमेडियन कुणाल कामरा ने बुधवार को नया VIDEO पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर तंज कसा है।

कॉमेडियन कुणाल कामरा ने बुधवार को नया VIDEO पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर तंज कसा है।

टी-सीरीज ने कॉपीराइट नोटिस भेजा

गुरुवार को वीडियो में मिस्टर इंडिया फिल्म के गाने पर पैरोडी बनाने की वजह से कुणाल को टी-सीरीज ने कॉपीराइट नोटिस भेजा। कुणाल ने X पर यह जानकारी दी। उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर तंज कसते हुए “कहते हैं मुझको हवा हवाई…” गाने पर पैरोडी सॉन्ग गाया था।

कामरा का X पोस्ट-

QuoteImage

हैलो टी-सीरीज, कठपुतली बनना बंद करो। पैरोडी और व्यंग्य कानूनी रूप से फेयर यूज के अंतर्गत आते हैं। मैंने गाने के ओरिजिनल लिरिक्स या इंस्ट्रुमेंटल का इस्तेमाल नहीं किया है। अगर तुम इस वीडियो को हटाते हो तो हर कवर सॉन्ग और डांस वीडियो को भी हटाना पड़ेगा। क्रिएटर्स कृपया इसे नोट करें।

QuoteImage

शिंदे को गद्दार कहने से शुरू हुआ विवाद 36 वर्षीय स्टैंड-अप कॉमेडियन ने अपने शो में शिंदे के राजनीतिक करियर पर कटाक्ष किया था। कामरा ने फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के एक गाने की पैरोडी की थी, जिसमें शिंदे को गद्दार कहा गया। उन्होंने गाने के जरिए शिवसेना और NCP में विभाजन को लेकर भी मजाकिया लहजे में कमेंट किया था।

कामरा का वीडियो सामने आने के बाद 23 मार्च की रात शिवसेना शिंदे गुट के समर्थकों ने मुंबई के खार इलाके में हैबिटेट कॉमेडी क्लब में जमकर तोड़फोड़ की। शिंदे ने कहा, ‘इसी व्यक्ति (कामरा) ने सुप्रीम कोर्ट, प्रधानमंत्री, अर्नब गोस्वामी और कुछ उद्योगपतियों पर टिप्पणी की थी। यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं है। यह किसी के लिए काम करना है।’

इस बीच तोड़फोड़ की घटना को लेकर कुणाल कामरा ने कहा- वह शिंदे के बारे में अपनी विवादास्पद टिप्पणियों के लिए माफी नहीं मांगेंगे और मुंबई में उस स्थान पर तोड़फोड़ की आलोचना की, जहां कॉमेडी शो रिकॉर्ड किया गया था।

शिवसेना क्यों इस पैरोडी को शिंदे से जोड़कर देख रही

दरअसल, महाराष्ट्र में अभी महायुति की सरकार है। महायुति में भाजपा, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और NCP (अजित पवार) शामिल हैं।

दरअसल, महाराष्ट्र में अभी महायुति की सरकार है। महायुति में भाजपा, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और NCP (अजित पवार) शामिल हैं।

  • शिवसेना का आरोप है कि कामरा की पैरोडी की शुरुआत में ही डिप्टी CM एकनाथ शिंदे के लुक को बताया गया है। फिर उनके शिवसेना से बगावत कर विधायकों के साथ गुवाहाटी जाने की बात कही गई है।
  • इसके अलावा उनके रिक्शा (ऑटो रिक्शा) चलाने और ठाणे से होने का भी जिक्र है। शिंदे ठाणे के रहने वाले हैं और पहले ऑटो रिक्शा चलाते थे। वहीं, शिंदे को गद्दार, दलबदलू और फडणवीस की गोद में बैठने वाला बताया गया है।
  • विवाद के बीच डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को कहा- किसी पर हास्य व्यंग्य करना, कटाक्ष करना गलत नहीं है, लेकिन इसकी भी एक मर्यादा होती है। कुणाल कामरा ने जो किया, ऐसा लगता है कि उन्होंने सुपारी लेकर ऐसा किया है। कटाक्ष करते समय एक शिष्टाचार बनाए रखा जाना चाहिए, वर्ना एक्शन का रिएक्शन भी होता है।

कामरा पर FIR दर्ज, कॉल रिकॉर्डिंग की जांच होगी स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा पर 24 मार्च को FIR दर्ज हुई। महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने विधानसभा में कहा- कॉमेडियन कुणाल कामरा की कॉल रिकॉर्डिंग, CDR और बैंक स्टेटमेंट की भी जांच की जाएगी। हम पता लगाएंगे कि इसके पीछे कौन है। इधर बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की टीम ने यूनीकॉन्टिनेंटल होटल पर कार्रवाई की।

शिवसेना (शिंदे) के कार्यकर्ताओं ने इस पैरोडी को महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक कमेंट माना और रविवार रात को यूनीकॉन्टिनेंटल होटल में तोड़फोड़ की। कुल 40 शिवसैनिकों पर FIR हुई।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular