Wednesday, March 19, 2025
Wednesday, March 19, 2025
Homeछत्तीसगढकोंडागांव में सेवा की अनूठी मिसाल: पिता करते हैं गरीब मरीजों...

कोंडागांव में सेवा की अनूठी मिसाल: पिता करते हैं गरीब मरीजों का मुफ्त इलाज, बेटा रोज खिलाता है स्ट्रीट डॉग को खाना – Kondagaon News


कोंडागांव में सेवा की अनूठी मिसाल

कोंडागांव के रामकृष्ण सेवा सदन में डॉक्टर डी. भंज और उनके बेटे उल्लास भंज सेवा की अनूठी मिसाल पेश कर रहे हैं। सेवानिवृत्त डॉक्टर डी. भंज गरीब मरीजों का निःशुल्क इलाज करते हैं। वे पहले दंडकारण्य परियोजना के सेंट्रल अस्पताल में कार्यरत थे। सेवानिवृत्ति

.

इसके बाद उन्होंने कोंडागांव में रामकृष्ण सेवा सदन के नाम से क्लीनिक खोला। यहां वे जरूरतमंद मरीजों की निःशुल्क जांच और इलाज करते हैं। उनकी सरलता और सेवा भावना के कारण वे लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

बेटा कर रहा स्ट्रीट डॉग की सेवा

उनके बेटे उल्लास भंज पिछले तीन साल से स्ट्रीट डॉग की सेवा कर रहे हैं। वे रोज इन बेजुबान जानवरों के लिए खाना बनाकर खिलाते हैं। ठंड और बारिश के मौसम में अस्पताल के सामने दरी बिछाकर कुत्तों के लिए आराम की जगह बनाई है। गर्मियों में उनके लिए पानी की टंकियां रखते हैं।

उल्लास के मुताबिक उन्होंने सड़क पर भटकते भूखे-प्यासे कुत्तों को देखकर उनकी मदद करने का फैसला किया। अब यह काम उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन गया है। उन्हें इस सेवा से आत्मिक संतुष्टि मिलती है।

पिता-पुत्र की यह जोड़ी समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। जहां पिता मानव सेवा में लगे हैं, वहीं बेटा पशु प्रेम की मिसाल पेश कर रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular