Wednesday, April 16, 2025
Wednesday, April 16, 2025
Homeझारखंडकोडरमा में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव: 14 साल...

कोडरमा में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव: 14 साल पहले किया था लव मैरिज, पहले भी पति पर लग चुका है जहर देने का आरोप – koderma News


ललिता ने 2011 में अंशु मेहता से लव मैरिज किया था।

कोडरमा में बुधवार को घर में एक विवाहिता का फंदे से लटका शव मिला। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। इससे पहले भी पति पर विवाहिता को जहर देने का आरोप लग चुका है।

.

घटना नवलशाही थाना क्षेत्र के फुलवरिया पंचायत की है। मृतका की पहचान ललिता देवी (28) के रूप में की गई। ललिता ने 2011 में अंशु मेहता से लव मैरिज किया था। दंपती के 12 और 9 साल के दो बच्चे हैं।

मृतका की फाइल फोटो।

आत्महत्या का रूप देने का प्रयास

ससुराल वालों के अनुसार, ललिता का शव दुपट्टा के सहारे ऊपर लटका हुआ था। वहीं, मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल वालों ने ही रस्सी के सहारे गला दबाकर हत्या कर दी। फिर शव को फंदे से लटका कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया है।

मृतका के घर पर जुटी लोगों की भीड़

मृतका के घर पर जुटी लोगों की भीड़

मायके पक्ष ने कहा- 2016 में पति ने खिलाया था जहर

मायके वालों ने बताया कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। 2016 में अंशु ने ललिता को अपेंडिक्स की दवा के साथ जहर मिलाकर खिला दिया गया था। मायके वालों के सूझबूझ से उसे सदर अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के बाद वह स्वस्थ हो पाई थी।

मायके वालों ने बताया कि ललिता ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उसकी हत्या की गई है। इधर, नवलशाही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया। वहीं, मृतका के पति व ससुराल वाले अभी भी घर पर ही हैं।

QuoteImage

मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मृतका के परिजन द्वारा आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। -शशिभूषण कुमार, नवलशाही थाना प्रभारी

QuoteImage

———————————————

ये भी पढ़िए

ससुराल में विवाहिता की फंदे से लटकी मिली लाश:पिछले साल ही हुई थी शादी, दहेज हत्या के आरोप में पति समेत 3 गिरफ्तार

प्रिया की शादी आठ माह पहले अप्रैल में अरुण तिवारी के पुत्र मणिकांत तिवारी के साथ हुई थी।

प्रिया की शादी आठ माह पहले अप्रैल में अरुण तिवारी के पुत्र मणिकांत तिवारी के साथ हुई थी।

पलामू में शुक्रवार को एक नवविवाहिता की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई है। पंडवा थानाक्षेत्र के कोकरसा गांव निवासी अरुण दुबे की बेटी प्रिया दुबे (21) का शव उसके ससुराल शहर थानाक्षेत्र के निमिया में शुक्रवार को फांसी पर लटका मिला। इधर, दहेज हत्या के आरोप में पति, सास और ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पढ़िए पूरी खबर…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular