Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeउत्तर प्रदेशकोतवाली के सामने महिलाओं में हाथापाई, VIDEO: कासगंज में मायके और...

कोतवाली के सामने महिलाओं में हाथापाई, VIDEO: कासगंज में मायके और ससुराल पक्ष की महिलाएं भिड़ीं, पुलिस जांच में जुटी – Kasganj News


अमित यादव | कासगंज7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कासगंज में मायके और ससुराल पक्ष की महिलाएं भिड़ीं।

कासगंज के सहावर कोतवाली के सामने दो पक्षों की महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना कोतवाली से महज 20 कदम की दूरी पर हुई। यह घटना तब हुई जब दोनों पक्षों की महिलाएं कोतवाली में प्रार्थना पत्र देने आई थीं।

पुरानी रंजिश को लेकर पहले महिलाओं में कहासुनी हुई। फिर मामला बढ़ गया और महिलाएं आपस में भिड़ गईं। दोनों पक्षों की महिलाओं ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सहावर थाने के इंस्पेक्टर प्रवेश राणा के अनुसार यह पति-पत्नी का आपसी विवाद था। मायके पक्ष और ससुराल पक्ष के लोगों में मारपीट हुई। इससे पहले दोनों पक्षों के 5 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। वर्तमान घटना की जांच चल रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular