Wednesday, April 30, 2025
Wednesday, April 30, 2025
Homeदेशकोलकाता रेप-मर्डर; राष्ट्रपति बोलीं- मैं निराश और डरी हुई हूं: अब...

कोलकाता रेप-मर्डर; राष्ट्रपति बोलीं- मैं निराश और डरी हुई हूं: अब बहुत हो चुका, सभ्य समाज बेटियों पर ऐसे अत्याचारों की मंजूरी नहीं दे सकता


नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यूज एजेंसी PTI को इंटरव्यू दिया। (फाइल)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर केस पर बुधवार (28 अगस्त) को पहली बार बयान दिया। न्यूज एजेंसी PTI को दिए इंटरव्यू में राष्ट्रपति ने कहा कि मैं घटना को लेकर निराश और डरी हुई हूं।

मुर्मू ने कहा- बस अब बहुत हो गया। कोई भी सभ्य समाज अपनी बेटियों और बहनों पर इस तरह की अत्याचारों की इजाजत नहीं दे सकता। जब छात्र, डॉक्टर और नागरिक कोलकाता में विरोध कर रहे थे, तो दूसरी जगहों पर अपराधी सक्रिय थे।

राष्ट्रपति ने कहा- समाज को ईमानदारी, निष्पक्षता के साथ आत्म-विश्लेषण करने की आवश्यकता है। लोगों को खुद से कुछ कठिन सवाल पूछने होंगे। बहुत बार एक निंदनीय मानसिकता महिलाओं को एक कमजोर, कम सक्षम, कम बुद्धिमान इंसान के रूप में देखती है।

द्रौपदी मुर्मू ने कहा- अक्सर घृणित मानसिकता वाले लोग महिलाओं को अपने से कम समझते हैं। वे महिलाओं को कम शक्तिशाली, कम सक्षम, कम बुद्धिमान के रूप में देखते हैं। निर्भया कांड के बाद 12 सालों में रेप की अनगिनत घटनाओं को समाज ने भुला दिया है। समाज की भूलने की यह सामूहिक आदत घृणित है।

राष्ट्रपति ने कहा- इतिहास का सामना करने से डरने वाला समाज ही चीजों को भूलने का सहारा लेता है। अब समय आ गया है कि भारत अपने इतिहास का पूरी तरह से सामना करे। हमें जरूरत है कि इस विकृति का सब मिलकर सामना करें ताकि इसे शुरुआत में ही खत्म कर दिया जाए।

खबर लगातार अपडेट हो रही है…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular