पंकज केसरवानी | कौशांबी3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कौशाम्बी में ट्रैक्टर ने मासूम को रौंदा, मौत।
कौशाम्बी के कड़ा धाम कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। हकीमपुर पोस्ट अफजलपुर सातों में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो वर्षीय बच्चे को कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना बुधवार शाम की है। लक्ष्मण प्रसाद का बेटा साहिल अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मृतक बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिवार में मातम छा गया है।