Thursday, April 24, 2025
Thursday, April 24, 2025
Homeधर्मक्या है Kharmas 2024 समापन की तारीख? नए साल 2025 में कब-कब...

क्या है Kharmas 2024 समापन की तारीख? नए साल 2025 में कब-कब है विवाह का शुभ मुहूर्त? यहां जानिए सबकुछ


खरमास 2024 और विवाह मुहूर्त 2025 | Image:
Freepik

Kharmas 2024 Samapan Date: हिंदू धर्म में खरमास के महीने को बेहद खास माना जाता है। खरमास के दौरान सभी तरह के शुभ-मांगलिक कार्य को करने की मनाही होती है। ऐसे में सनातन धर्म के लोगों के लिए ये महीना काफी महत्वपूर्ण होता है। खास बात ये है कि खरमास साल में 2 बार लगता है। पंचांग के अनुसार, इस साल का आखिरी खरमास 15 दिसंबर से शुरू हो जाएगा।

दरअसल, 15 दिसंबर के दिन रात 10 बजकर 19 मिनट पर सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करेंगे। जिसके साथ खरमास की शुरूआत हो जाएगी। हालांकि खरमास केवल एक महीने ही रहेगा। इस दौरान शुभ एवं मांगलिक कार्य करने वर्जित होते हैं।

खरमास के समापन की तारीख (Kharmas ka samapan)

दिसंबर में शुरू होने वाले इस खरमास का समापन नए साल यानी 2025 में होगा। जिसके बाद दोबारा से मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। दरअसल, सूर्य देव जब धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे तो उस समय खरमास का समापन हो जाएगा। ऐसे में नए साल 2025 में सूर्य देव मकर राशि में मंगलवार, 14 जनवरी को प्रवेश करेंगे, उस दिन खरमास का समापन हो जाएगा। इसके बाद से हर तरह के मांगलिक कार्यों की शुरुआत फिर से हो जाएगी।

खरमास खत्म होते ही विवाह जैसे मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। आइए जानते हैं कि खरमास के बाद साल 2025 में किस-किस तारीख को विवाह के शुभ मुहूर्त (Vivah Muhurat 2025) पड़ रहे हैं।

साल 2025 में विवाह की शुभ तिथि और मुहूर्त (Vivah Muhurat 2025 Date)

16, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 26, 27 तारीख।

2, 3, 6, 7, 12, 13, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 23, 25 तारीख।

1, 2, 6, 7, 12 तारीख।

14, 16, 18, 19, 20, 21, 25, 29, 30 तारीख।

1, 5, 6, 8, 10, 14, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 27, 28 तारीख।

2, 4, 5, 7, 8 तारीख।

2, 3, 6, 8, 12, 13, 16, 17, 18, 21, 22, 23, 25, 30 तारीख।

4, 5, 6 तारीख।

फिर इन चार महीनों के लिए रुक जाएंगे शुभ कार्य

जून के बाद जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में शादी व अन्य मांगलिक कार्यों के लिए कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है, क्योंकि जून में भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाएंगे। इसके बाद सीधे नवंबर और दिसंबर में विवाह के शुभ मुहूर्त की शुरुआत होगी। 

ये भी पढ़ें: Kharmas 2024 Date: कब शुरू होगा खरमास? जानिए इस दौरान क्या करें और क्या नहीं



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular