Saturday, June 7, 2025
Saturday, June 7, 2025
Homeउत्तर प्रदेशक्रिकेटर रिंकू सिंह की सांसद प्रिया से सगाई आज: लखनऊ में...

क्रिकेटर रिंकू सिंह की सांसद प्रिया से सगाई आज: लखनऊ में हो रहा है कार्यक्रम, परिवार के अलावा अलीगढ़ से सिर्फ दो लोग ही होंगे शामिल – Aligarh News



रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज के फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

आईपीएल में पांच छक्के मारकर स्टार बनने वाले भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछली शहर की सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई रविवार को होने जा रही है। दोनों की सगाई लखनऊ के एक होटल में होगी और इसमें शामिल होने के लिए रिंकू सिंह का पूरा परिवार लखनऊ पहुंच चुका

.

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद का परिवार अलग-अलग होटल में रुके हुए हैं। रविवार को दोनों परिवार के लोग एकत्रित होंगे और फिर सगाई का कार्यक्रम होगा। रिंकू औा सांसद प्रिया की सगार्इ की चर्चाएं बहुत दिनों से चल रही थी। लेकिन आईपीएल का सीजन पूरा होने और संसद सत्र के खत्म होने के तुरंत बाद ही इस कार्यक्रम की घोषणा की गई है।

अलीगढ़ में लोगों को नहीं मिला निमंत्रण

रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज के सगाई कार्यक्रम में विभिन्न क्रिकेटर और वीवीआईपी के शामिल होने की संभावना है। ऐसे में इस समारोह में अलीगढ़ से सिर्फ दो लोगों को ही निमंत्रण मिला है। इसमें सिर्फ रिंकू सिंह के बचपन के करीबी मित्र वसीम और रिंकू को खेल में सपोर्ट करने वाले अर्जुन सिंह फकीरा ही शामिल होंगे। इनके अलावा किसी को इस कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया है।

सपा प्रमुख भी हो सकते हैं शामिल

क्रिकेटर रिंकू और सांसद प्रिया सरोज की सगाई में समाजवादी पार्टी के प्रमुख और सूबे के पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी शामिल हो सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रिया सरोज उन्हीं की पार्टी से सांसद हैं। इसके साथ ही प्रिया के पिता भी सपा के दिग्गज नेताओं में शामिल हैं। आईपीएल सीजन खत्म होने के बाद रिंकू सिंह अलीगढ़ आए थे, फिर उन्होंने बुलंदशहर में देवी मंदिर में आशीर्वाद लिया था।

कुलदीप की सगाई में साथ दिखे थे दोनों

क्रिकेटर रिंकू सिंह अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से सांसद प्रिया सरोज को फॉलो करते हैं। रिंकू की बहन नेहा सिंह भी सांसद को फॉलो करती हैं। रिंकू और प्रिया भारतीय स्पिन गेंदबाज कुलदीप सिंह की सगाई में एक साथ नजर आए थे।

स्पिनर कुलदीप यादव ने बीते दिनों अपनी बचपन की दोस्त से सगाई की थी। इस सगाई में क्रिकेट जगत के कई सितारे मौजूद थे। इसमें रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज भी साथ नजर आए थे। प्रिया सरोज ने कुलदीप और वंशिका के साथ फोटो भी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने दोनों को बधाई दी थी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular